shreyanka-patil-created-a-stir-with-her-brilliant-bowling-in-cpl

विराट कोहली (Virat Kohli): वेस्ट इंडीज में इन दिनों कैरिबियन प्रीमियर लीग खेली जा रही है। जिसमें पुरुष और महिला दोनों ही के मुकाबले खेले जा रहे हैं। महिला कैरिबियन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला कल यानी 10 सितंबर को खेला गया था। जिसमें बारबाडोस रॉयल्स ने शानदार दिखाते गुयाना ऐमज़ान वारियर्स को 8 रन से हरा के मुकाबला अपने नाम कर लिया। CPL की अगर बात करें तो इसमें विराट कोहली की बहन माने जाने वाली श्रेयंका पाटिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गेंदबाजी से तहलका मचा दिया और सबसे ज्यादा विकेट लेनी वाली गेंदबाज बनकर उभरीं आइए जानते हैं पूरी खबर।

श्रेयंका पाटिल ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट

विराट कोहली की बहन ने विदेश में बढ़ाया तिरंगे का मान, हैरानी भरा प्रदर्शन करते हुए झटक लिए 9 विकेट 1

Advertisment
Advertisment

21 साल की श्रेयंका पाटिल टीम इंडिया की ओर से इमरजिंग एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सुर्खियों में आई थीं। उनका प्रदर्शन देखकर उन्हें केरिबियन प्रीमियर लीग से भी बुलावा आया। WCPL में श्रेयंका पाटिल गयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम से खेल रहीं थीं।

श्रेयंका पाटिल ने 2023 के सीजन में अपनी टीम गयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया है। पूरे सीजन उन्होंने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। श्रेयंका पाटिल ने 5 मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट चटकाए।

त्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए मात्र 15 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। वहीं बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके थे।

विराट कोहली को मानती हैं भाई!

21 साल की श्रेयंका पाटिल ने एक दफा बात करते हुए बताया था कि वो विराट कोहली को अपने भाई जैसा मानती हैं। उन्होंने ये भी बताया था कि विराट कोहली को अपना क्रिकेटिंग आइडल भी बताया था। श्रेयंका पाटिल ने विराट कोहली के साथ अपनी कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Advertisment
Advertisment

इमरजिंग एशिया कप में किया था शानदार प्रदर्शन

21 साल की श्रेयंक पाटिल ने इमरजिंग एशिया कप में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे। जिसके चलते टीम इंडिया ने मुकाबला अपने नाम किया था। जल्द ही उनके शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम इंडिया में जगह दी जा सकती है।

Also Read: वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान, भारत को लगा बड़ा सदमा, अचानक इन 2 खतरनाक खिलाड़ियों की हुई टीम में वापसी

Neelesh Ojha

Failed cricketer turned writer.