South Africa team announced for T20 World Cup 2024 3-3 players from SRH and DC got place

T20 World Cup 2024: आईपीएल खत्म होने के बाद तमाम क्रिकेट फैंस के ऊपर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खुमार चढ़ेगा। 1 जून से टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है, जिसे अमेरिका और वेस्टइंडीज मिलकर आयोजित करेंगे। पहली बार इस टूर्नामेंट के इतिहास में 20 टीमें एक साथ शिरकत करने वाली हैं। फैंस को विश्व कप (T20 World Cup 2024) में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलने वाला है। इसी बीच साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। आइए एक नजर डालें किन्हें मौका मिला।

T20 World Cup 2024 में साउथ अफ्रीका का अभियान

T20 World Cup 2024
T20 World Cup 2024

आगामी टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) में प्रत्येक टीम को 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है। साउथ अफ्रीका की अगर बात करें तो उन्हें ग्रुप-डी में रखा गया है। उनके साथ इस ग्रुप में श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड और नेपाल मौजूद है। उनका पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ होगा। 3 जून को खेले जाने वाले इस मैच का आयोजन न्यूयॉर्क के मैदान पर खेला जाएगा। रात 8 बजे से यह मैच शुरु होगा। बता दें कि विश्व कप में साउथ अफ्रीकी टीम की कमान एडन मारक्रम के हाथों में रहने वाली है।

Advertisment
Advertisment

SRH और DC के ये खिलाड़ी होंगे मौजूद

आईपीएल 2024 में साउथ अफ्रीका के कई खिलाड़ी अलग-अलग टीमों के लिए खेल रहे हैं। इनमें से 6 तो अकेले दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतनिधित्व कर रहे हैं। दिल्ली की अगर बात करें तो इसमें धाकड़ बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स, खौफनाक तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया और लिजाड विलियम्स शामिल हैं। दूसरी तरफ सनराइजर्स के तीन खिलाड़ियों में विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन, एडन मारक्रम और ऑलराउंडर मार्को यान्सन मौजूद हैं। ये सभी खिलाड़ी टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) में खेलने वाले हैं।

T20 World Cup 2024 के लिए साउथ अफ्रीकी टीम

टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) में साउथ अफ्रीका के पास सुनहरा मौका होगा कि वह पहली बार कोई आईसीसी टूर्नामेंट जीत सके। बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल व फाइनल में हारने की वजह से ही उनके ऊपर ‘चोकर्स’ का ठप्पा लगा हुआ है। ऐसे में वह एडन मारक्रम की अगुवाई वाली यह टीम इस दाग को मिटाने की पूरी कोशिश करने वाली है। लीग स्टेज में उनकी राहें आसान लग रही हैं। आइए एक नजर उनके संभावित स्क्वॉड के ऊपर डाल लेते हैं।

साउथ अफ्रीका का संभावित स्क्वॉड:

क्विंटन डीकॉक, वान डर डूसें, रीजा हेंड्रिक्स, एडन मारक्रम (कप्तान), रेयान रिकेल्टन, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यान्सन, केशव महाराज, तमरेज शम्सी, कगिसो रबादा, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी नगिदी, जेराल्ड कोएट्जे।

Advertisment
Advertisment

 

यह भी पढ़ें: ‘हमें पता था कि….’ मुंबई इंडियंस को एकतरफा अंदाज में हराकर हवा में उड़े संजू सैमसन, बयान में दिखा ओवर कॉन्फिडेंस