Steve Smith made fun of Rohit Sharma, said openly on LIVE TV 'Vada Pav...'

Steve Smith on Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिआई क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) इन दिनों आईपीएल 2024 (IPL 2024) में कमेंट्री करते दिख रहे हैं, जहां आय दिन वह टीमों और खिलाड़ियों को लेकर काफी बाते कह रहे हैं।

लेकिन इन्हीं सब चीजों के बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को वडा पाव कहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने हिटमैन को लेकर क्या कहा है।

Advertisment
Advertisment

आईपीएल 2024 के बीच Steve Smith पर लगे ट्रोलिंग के इंजाम!

Steve Smith made fun of Rohit Sharma, said openly on LIVE TV 'Vada Pav...'

दरअसल, इन दिनों आईपीएल 2024 का क्रेज पीक पर है और एक के बाद एक मैचों में खिलाड़ियों द्वारा बेहद ही शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। लेकिन इन्हीं सब चीजों के बीच सोशल मीडिया पर स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा को वड़ा पाव कहकर चिढ़ाया है।

स्मिथ ने कहा रोहित को वड़ा पाव?

मालूम हो कि इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसे स्टार स्पोर्ट्स द्वारा उपलोड किया गया है। इस वीडियो में स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और स्ट्रअर्ट बोर्ड (Stuart Broad) मुंबई की लोकल डिश को एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान जब स्मिथ से वडा पाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया।

मगर कुछ यूजर्स का मानना है कि उन्होंने वडा पाव के बारे में पूछने पर रोहित का नाम लिया था, लेकिन स्टार ने उसे क्लिप से हटा दिया है। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है इस बारें में कुछ भी कह पाना आसान नहीं है। मगर यह जरूर है कि उन्हें अकसर वडा पाव कहकर ट्रोल किया जाता रहता है।

Advertisment
Advertisment

वडा पाव के नाम पर ट्रोल होते रहते हैं रोहित शर्मा

बता दें कि रोहित शर्मा मुंबई के ही हैं और वहां के लोगों को वडा पाव का काफी शौक होता है। साथ ही रोहित का वजन भी अन्य खिलाड़ियों की तुलना थोड़ा ज्यादा है, जिस वजह से उन्हें हमेशा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। खासकर जब उनका प्रदर्शन थोड़ा ज्यादा खराब होता है।

यह भी पढ़ें: रिंकू सिंह के टी20 वर्ल्ड कप चयन पर मंडराया खतरा, रोहित शर्मा ने खोज निकाला उनसे भी खतरनाक फिनिशर, लगाता लंबे-लंबे छक्के