IPL 2024 Auction से पहले फैंस को लगा गहरा सदमा, नीलामी में अनसोल्ड रह गए स्टीव स्मिथ 1

स्टीव स्मिथ (Steve Smith): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होना है। जबकि 26 नवंबर को सभी टीमों ने अपने रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ी शामिल है। ऑक्शन में इस बार कुल 333 खिलाड़ियों पर बोली लगनी है और 77 स्लॉट खाली हैं।

वहीं, आईपीएल ऑक्शन से पहले जिओ सिनेमा पर मॉक ऑक्शन हुआ। जिसमें कई पूर्व खिलाड़ियों ने बोली लगाए। जबकि आईपीएल 2024 के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने भी अपना नाम दिया है। लेकिन नीलामी से पहले ही स्मिथ को बड़ा झटका लगा है।

Advertisment
Advertisment

मॉक ऑक्शन में नहीं मिला कोई खरीदार

IPL 2024 Auction से पहले फैंस को लगा गहरा सदमा, नीलामी में अनसोल्ड रह गए स्टीव स्मिथ 2

आईपीएल 2024 का मॉक ऑक्शन जिओ सिनेमा पर हुआ। इस मॉक ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया टीम के दिग्गज खिलाड़ी को किसी ने नहीं खरीदा। स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा है। लेकिन आईपीएल के मॉक ऑक्शन में उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा।

हालांकि, अब 19 दिसंबर को होने वाले नीलामी में देखना होगा की स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने ऊपर कौन सी टीम दांव खेलती है। बता दें कि, स्टीव स्मिथ अभी पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

स्टीव स्मिथ का आईपीएल करियर

ऑस्ट्रेलिया टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने अपनी टीम के लिए खूब रन बनाए हैं। जबकि आईपीएल में स्टीव स्मिथ (Steve Smith) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोच्चि टस्कर्स केरला, पुणे वार्रिरस, राजस्थान रॉयल्स, पुणे सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिस्टल्स टीम की तरफ से खेल चुके हैं।

स्टीव स्मिथ (Steve Smith) आईपीएल 2012 में डेब्यू किया था। स्मिथ ने अबतक आईपीएल में कुल 103 मैच खेलें हैं जिसमें उन्होंने 93 पारियों में 34.51 की औसत और 128.09 की स्ट्राइक रेट से 2485 रन बनाए हैं। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 11 अर्धशतक आए हैं।

आईपीएल 2023 में नहीं दिया था अपना नाम

मॉडर्न क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने आईपीएल 2023 में अपना नाम नहीं दिया था। लेकिन इस साल आईपीएल 2024 में स्टीव स्मिथ ने ऑक्शन में अपना नाम दिया है।

वहीं, स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने पुणे सुपर जायंट्स टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने फाइनल तक सफर तय किया था। लेकिन फाइनल मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

Also Read: मैच हाइलाइट्स: ’27 चौके-5 छक्के’, पहले अर्शदीप ने मारा पंजा, फिर अफ्रीकियों पर चला सुदर्शन का चक्र, पहले ODI में 8 विकेट से जीता भारत