Suryakumar Yadav's card removed from T20 World Cup 2024, Kavya Maran's favorite will replace him, hits sixes in the style of a hitman

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav): आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अब तक कुल 23 मुकाबले खेले जा चुके हैं और इस दौरान कई युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है और आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। युवा प्लेयरों को T20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में जगह मिल सकता है।

जबकि आज हम एक ऐसे खिलाड़ी की बात करेंगे जो की सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम में खेलता है और वह खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की जगह भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है। हम जिस खिलाड़ी की बात करेंगे वह सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन का काफी चाहता खिलाड़ी भी माना जाता है।

Advertisment
Advertisment

Suryakumar Yadav की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकती है जगह

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से कटा सूर्यकुमार यादव का पत्ता, काव्या मारन का चहेता करेगा रिप्लेस, हिटमैन के अंदाज में जड़ता छक्के 1

T20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 1 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होनी है। T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के साथ खेलना है। बता दें कि, इस बार T20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव की जगह भारतीय टीम के स्क्वाड में युवा खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किया जा सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आईपीएल 2024 में अब तक नीतीश कुमार रेड्डी का प्रदर्शन शानदार रहा है। जिसके चलते उन्हें भारतीय टीम में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

Suryakumar Yadav रहे हैं फ्लॉप

आईपीएल 2024 में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से खेल रहे हैं। लेकिन पहले तीन मुकाबलों में चोट के चलते सूर्या प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए थे। लेकिन चौथे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की आईपीएल 2024 में वापसी हुई।

लेकिन वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके चलते ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें T20 वर्ल्ड कप टीम से ड्रॉप किया जा सकता है और उनकी फिटनेस पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वर्ल्ड कप 2023 में सूर्या को मौका दिया गया था। लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था।

Advertisment
Advertisment

नितीश रेड्डी ने आईपीएल 2024 में किया है कमाल का प्रदर्शन

जबकि बात करें 20 वर्षीय नीतीश कुमार रेड्डी के आईपीएल 2024 में प्रदर्शन की तो उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 37 गेंद में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जबकि गेंदबाजी में भी उन्होंने एक विकेट झटका। नितीश रेड्डी के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ता उन्हें T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल कर सकते हैं। नितीश कुमार रेड्डी काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं और रोहित शर्मा (हिटमैन) की तरह छक्के लगाने में माहिर हैं।

Also Read: WWE WrestleMania 40 में हार के बावजूद रोमन रेंस ने रचा नया कीर्तिमान, दिग्गज सुपरस्टार हल्क होगन को छोड़ा पीछे