IND vs AFG : IPL 2026 के रोमांच के बीच अब भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज़ पर टिक गई हैं। जून में खेले जाने वाले इस मुकाबले को लेकर तैयारियां तेज़ हो चुकी हैं, लेकिन सीरीज़ शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया की चिंताएं बढ़ती नजर आ रही हैं। सबसे बड़ी चर्चा स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को लेकर हो रही है, जिनके इस मुकाबले (IND vs AFG) से बाहर रहने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो शुभमन गिल की कप्तानी में उतरने वाली भारतीय टीम को बड़ा झटका लग सकता है।
शुभमन गिल की कप्तानी में नई चुनौती
अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ यह टेस्ट मुकाबला शुभमन गिल के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट इस मैच को लेकर काफी गंभीर हैं और खिलाड़ियों को पहले ही अपने वर्कलोड को बढ़ाने का निर्देश दिया जा चुका है। मुल्लनपुर में खेले जाने वाले इस मुकाबले में शुभमन गिल एक बार फिर भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। इससे पहले उनकी कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को उसकी सरज़मीं पर 2-2 से सीरीज़ ड्रॉ पर रोका था, जबकि वेस्टइंडीज को घरेलू टेस्ट सीरीज़ में 2-0 से क्लीन स्वीप किया था।
IPL 2026 में भी गिल शानदार फॉर्म में हैं और लगातार रन बना रहे हैं। हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुक़ाबले में उन्होंने 84 रनों की पारी ने एक बार फिर साबित किया कि वह इस समय भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में शामिल हैं।
बुमराह की गैरमौजूदगी से बढ़ी परेशानी
टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा झटका जसप्रीत बुमराह की संभावित गैरमौजूदगी को माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें आराम दिए जाने की संभावना है ताकि आगे के बड़े टूर्नामेंट्स के लिए उनका फिटनेस स्तर बरकरार रखा जा सके। IPL 2026 में भी बुमराह अपने पुराने अंदाज़ में नजर नहीं आए हैं। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उन्होंने 11 पारियों में सिर्फ तीन विकेट हासिल किए हैं, जबकि शुरुआती पांच मुकाबलों में वह एक भी विकेट नहीं ले सके थे। ऐसे में उनकी फिटनेस और फॉर्म दोनों ही सवालों के घेरे में हैं। अगर वह अफगानिस्तान टेस्ट से बाहर रहते हैं तो भारतीय गेंदबाज़ी आक्रमण की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज के कंधों पर आ सकती है।
प्लेइंग इलेवन को लेकर बढ़ी चयनकर्ताओं की माथापच्ची
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के बैटिंग ऑर्डर को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। खास तौर पर नंबर-3 की जगह के लिए साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और वॉशिंगटन सुंदर के नाम सामने आ रहे हैं। चयनकर्ता इस बार विशेषज्ञ खिलाड़ियों को प्राथमिकता देना चाहते हैं ताकि टीम संतुलित नजर आए। इसके अलावा कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है, खासकर गेंदबाज़ी विभाग में। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट अनुभव और युवा खिलाड़ियों के बीच किस तरह संतुलन बनाता है।
IND vs AFG : युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है बड़ा मौका
बुमराह की गैरमौजूदगी और टीम में संभावित बदलावों के चलते कई युवा खिलाड़ियों के लिए यह सीरीज़ बड़ा अवसर साबित हो सकती है। शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी टीम की बल्लेबाज़ी की रीढ़ होंगे, जबकि गेंदबाज़ी विभाग में नए चेहरों को खुद को साबित करने का मौका मिल सकता है। अफगानिस्तान की टीम भी पिछले कुछ वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में काफी मजबूत हुई है, इसलिए भारत इस मुकाबले को हल्के में लेने की गलती नहीं करना चाहेगा।
ये भी पढ़े : RCB vs KKR मैच कहां आएगा LIVE? टीवी और मोबाइल यूजर्स के लिए पूरी जानकारी