Posted inक्रिकेट (Cricket)

World Cup 2026 के लिए टीम घोषित, संन्यास से लौटे स्टार खिलाड़ी को भी मिला मौका

World Cup 2026 के लिए टीम घोषित, संन्यास से लौटे स्टार खिलाड़ी को भी मिला मौका

South Africa Team Announced For Women’s T20 World Cup 2026: 2026 का साल अब तक टी20 क्रिकेट प्रेमियों के लिए जबरदस्त रहा है, क्योंकि उन्हें लगातार सबसे छोटे फॉर्मेट के मुकाबले देखने को मिले हैं। साल के शुरुआती महीनों में मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बिल्ड-अप रहा, जबकि 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच टूर्नामेंट खेला गया। इसके बाद, 28 मार्च से आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू हो गया है, जिसका फाइनल 31 मई को खेला जाना है।

इसके बाद कई टीमें द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेलने में व्यस्त हो जाएगीं। वहीं, 12 जून से महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (Women’s T20 World Cup 2026) का रोमांच शुरू हो जाएगा। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन इंग्लैंड की मेजबानी में होना है। इसके लिए दक्षिण अफ्रीका ने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस स्क्वाड में सबसे ज्यादा चर्चा दिग्गज तेज गेंदबाज की हो रही है, जिसने टूर्नामेंट के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के फैसले को बदला है।

37 वर्षीय रिटायर्ड पेसर को महिला T20 World Cup 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका ने दिया मौका

World Cup 2026 के लिए टीम घोषित, संन्यास से लौटे स्टार खिलाड़ी को भी मिला मौका

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World Cup 2026) के लिए अपने स्क्वाड में तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल को जगह दी है, जिन्होंने 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन फ्रेंचाइजी टी20 क्रिकेट में नियमित रूप से खेल रही थीं। इस्माइल और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के बीच बातचीत सफल रही, जिसके बाद दाएं हाथ की पेसर ने खुद को टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध बताया और अब उनका चयन टीम में हो गया है।

महिला क्रिकेट में शबनीम इस्माइल को सबसे तेज पेसर्स में से एक माना जाता है और उनके पास बहुत ही ज्यादा अनुभव है। इसका फायदा दक्षिण अफ्रीका को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिल सकता है। इस्माइल ने 113 टी20आई में 123 विकेट अपने नाम किए हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज अपनी पुरानी बोलिंग पार्टनर मारिजेन कैप और पूर्व कप्तान डैन वैन निकर्क को ज्वाइन करेंगी। निकर्क ने भी पिछले साल ही रिटायरमेंट से वापसी की और तब से 9 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी हैं।

दक्षिण अफ्रीका के स्क्वाड में नियमित चेहरों के बीच दो नए खिलाड़ियों को भी मौका

टी20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World Cup 2026) के लिए दक्षिण अफ्रीका ने टीम की कमान लौरा वोल्वार्ड्ट को सौंपी है, जो रेगुलर कैप्टेन हैं। इसके अलावा तजमीन ब्रिट्स, नदीन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, सूने लूस, क्लो ट्रायन और अयबोंगा खाका को भी जगह मिली है। इन अनुभवी खिलाड़ियों के साथ पूर्व अंडर-19 कप्तान कायला रेनेके और विकेटकीपर कराबो मेसो को भी चुना गया है। ये दोनों ही खिलाड़ी पहली बार सीनियर टीम के लिए वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगी।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (Women’s T20 World Cup 2026) के लिए दक्षिण अफ्रीका का स्क्वाड

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमीन ब्रिट्स, नदीन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, शबनीम इस्माइल, सिनालो जाफ्ता, मारिजेन कैप, अयाबोंगा खाका, सूने लूस, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायन, डैन वैन निकर्क

13 जून को अपने अभियान का आगाज करेगी दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका टीम ने पिछले तीन आईसीसी टूर्नामेंट में फाइनल तक का सफर तय किया है और इस बार भी प्रबल दावेदार नजर आ रही है। महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World Cup 2026) में दक्षिण अफ्रीका को 13 जून को मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करना है। इस ग्रुप में अन्य टीमों के रूप में पाकिस्तान, भारत, नीदरलैंड्स और बांग्लादेश भी शामिल हैं।

FAQs

दक्षिण अफ्रीका की किस दिग्गज खिलाड़ी ने महिला T20 World Cup 2026 के लिए रिटायरमेंट से वापसी की है?
शबनीम इस्माइल

यह भी पढ़ें: PAK vs BAN मैच में दौरान बॉल टेम्परिंग की कोशिश में पकड़े गए Shaheen Afridi, रिकॉर्ड हो गया सबकुछ

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!