ये 3 हैंडसम इंडियन क्रिकेटर आज भी अपनी वेलेंटाइन को तरस रहे, गुड लुकिंग और पैसा दोनों होने के बावजूद घूम रहे सिंगल 1

इंडियन क्रिकेटर: फरवरी महीने की शुरुआत होते ही सभी के दिमाग में वेलेंटाइन वीक का जिक्र जरूर आता है। क्योंकि, भारत सहित सभी देशों में वेलेंटाइन को एक त्योहार की तरह मनाया जाता है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि, वेलेंटाइन वीक पुरे 1 हफ्ते तक चलता है। इसकी शुरुआत 7 फरवरी से होती और 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है।

बता दें कि, वेलेंटाइन वीक में में प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार करते हैं। जबकि आज हम बात करेंगे टीम इंडिया के 3 ऐसे इंडियन क्रिकेटर की। जो बेहतरीन दिखने और पैसे होने के बाद भी वेलेंटाइन डे नहीं मना पा रहे हैं। क्योंकि, इन 3 खिलाड़ियों को अभी तक सिंगल माना जा रहा है।

Advertisment
Advertisment

ये 3 हैंडसम इंडियन क्रिकेटर आज भी अपनी वेलेंटाइन को तरस रहे

ये 3 हैंडसम इंडियन क्रिकेटर आज भी अपनी वेलेंटाइन को तरस रहे, गुड लुकिंग और पैसा दोनों होने के बावजूद घूम रहे सिंगल 2

मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj)

इस लिस्ट में पहला नाम टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का है। बता दें कि, मोहम्मद सिराज टीम इंडिया में कई सालों से खेल रहे हैं। जिसके चलते उनकी फैन फोल्लोविंग काफी ज्यादा है और सिराज अब काफी पैसे वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। लेकिन मोहम्मद सिराज अभी भी सिंगल माने जाते हैं। जिसके चलते वह वेलेंटाइन वीक नहीं मना पा रहे हैं।

बता दें कि, सिराज अपने लुक और स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन इसके बाद भी वह अभी किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं और सिंगल हैं। सिराज ने टीम इंडिया के लिए अबतक 24 टेस्ट, 41 वनडे और 10 टी20I मैच खेल चुकें हैं। वहीं, आईपीएल की सबसे पसंदीदा टीम रॉयल चैलेंजर बैंगलोर टीम की तरफ से खेलते हैं।

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav)

जबकि इस लिस्ट में तीसरा नाम टीम इंडिया के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव का है। कुलदीप यादव ने टीम इंडिया के साल 2017 में डेब्यू किया था और अब कुलदीप टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। कुलदीप यादव भी काफी स्टाइलिश रहते हैं और इस खिलाड़ी के पास भी काफी पैसा है। लेकिन इसके बाद भी कुलदीप यादव अभी तक सिंगल हैं।

Advertisment
Advertisment

जिसके चलते वह भी वेलेंटाइन वीक नहीं मना पाते हैं। बता दें कि, अभी तक कुलदीप यादव को किसी लड़की के साथ नहीं देखा गया है। जिसके चलते उन्हें अभी सिंगल माना जाता है। कुलदीप यादव ने टीम इंडिया के लिए 9 टेस्ट, 103 वनडे और 35 टी20I मैच खेलें हैं।

वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar)

इस लिस्ट में आखिरी नाम टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर का है। वाशिंगटन सुंदर टीम इंडिया में 7 साल से खेल रहे हैं। सुन्दर भी काफी हैंडसम खिलाड़ी माने जाते हैं और इस खिलाड़ी के पास भी काफी संपत्ति है। लेकिन वाशिंगटन सुंदर काफी शर्मीले के पास भी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है।

जिसके चलते यह खिलाड़ी भी सिंगल की लिस्ट में आता है। सुंदर 24 साल के हो गए हैं और उन्हें कभी वेलेंटाइन डे मनाते नहीं देखा गया है। वॉशिंगटन सुंदर ने टीम इंडिया के लिए साल 2017 में डेब्यू किया था और उन्होंने अबतक 4 टेस्ट, 19 वनडे और 43 टी20I मैच खेल चुकें हैं।

Also Read: जिम्बाब्वे को प्लेट पर जीत रखकर दे रहा BCCI, 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने जाएगी C टीम इंडिया, सभी 15 खिलाड़ियों का पहला विदेश दौरा