These 3 legendary Indian cricketers eat duck meat, admitted the truth in their own words

भारतीय क्रिकेट टीम के तमात खिलाड़ी अपने खेल के साथ ही अपने खान-पान को लेकर भी काफी ज्यादा फैमस हैं। चाहे टीम इंडिया (Team India) के मौजूदा खिलाड़ी हो या फिर पूर्व खिलाड़ी सभी अपने अनौखे खान-पान को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। उदाहरण के तौर पर विराट कोहली (Virat Kohli) को छोले भटूरे काफी पसंद हैं तो वहीं हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मुंबई की फैमस डिश वड़ा पाव काफी पसंद है।

लेकिन आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम भारत के 3 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने का रहे हैं, जोकि डक यानी बत्तख खाने का शौक रखते हैं।

Advertisment
Advertisment

बत्तख खाने का शौक रखते हैं ये 3 भारतीय खिलाड़ी

These 3 legendary Indian cricketers eat duck meat, admitted the truth in their own words

आशीष नेहरा (Ashish Nehra)

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा अपनी गेंदबाजी के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध हैं। लेकिन गेंदबाजी के साथ ही साथ वह अपने खान-पान को लेकर भी काफी पॉपुलर हैं। नेहरा को बत्तख का मांस खाने का काफी शौक है।

इस बात का खुलासा पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने किया था। गंभीर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि नेहरा को बत्तख खाने का काफी शौक है और उन्होंने ही गंभीर को पहली बार बत्तख का मांस खिलाया था।

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir)

टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने में सभी बड़ी भूमिका निभाने वाले गौतम गंभीर भी बत्तख का मांस खाते हैं, जिसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। गंभीर ने इंटरव्यू में बताया कि साल 2014 आईपीएल सीजन के दौरान जब वह लगातार फ्लॉप हो रहे थे। तब आशीष नेहरा ने उन्हें बत्तख खाने को सजेस्ट किया था तभी गंभीर ने पहली बार बत्तख का मांस खाया था। बता दें कि ये वही साल है जब गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाईट राइडर्स ने ट्रॉफी अपने नाम की थी।

Advertisment
Advertisment

देवब्रत दास (Debabrata Das)

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे घातक तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का करियर बनाने वाले देवब्रत दास भी बत्तख का मांस खाते हैं। दरअसल, आईपीएल 2014 के दौरान वह गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बत्तख के मांस का सेवन किया था। मालूम हो कि देवब्रत दास को कभी टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। साथ ही उनका घरेलू क्रिकेट करियर भी कुछ ज्यादा ख़ास नहीं है। उनके नाम लिस्ट ए में 839, टी20 में 728 और फर्स्ट क्लास में 75 रन दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: रोहित कप्तान, कोहली उपकप्तान, जापान दौरे के लिए ऐसी होगी 15 सदस्यीय टीम इंडिया, इन खिलाड़ियों के बेटे करेंगे डेब्यू