These are those 4 legendary Indian players, players like whom can never come to Team India, it is impossible to get their replacement.

टीम इंडिया (Team India) में हर दशक में ऐसा खिलाड़ी आया, जिसने भारतीय क्रिकेट के साथ- साथ विश्व क्रिकेट पर अपना परचम लहराया है। भारतीय क्रिकेट को आसमान तक पहुंचाने में सभी क्रिकेटरों का योगदान बहुत ही शानदार रहा है, लेकिन टीम इंडिया (Team India) के चार ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने खेल से  भरतीय क्रिकेट को और बुलंदियों पर ले गए।

एमएस धोनी, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर औऱ कपिल देव ने टीम इंडिया को विश्व क्रिकेट में एक अलग पहचान दी है। अब इन चारों के जैसा खिलाड़ी टीम इंडिया(Team India) में फिर कभी नहीं मिलने वाला है। अब इनको रिप्लेस कोई नहीं कर सकता है।

Advertisment
Advertisment

कपिल देव

ये हैं वो 4 दिग्गज भारतीय खिलाड़ी, जिनके जैसा प्लेयर अब टीम इंडिया में कभी नहीं आ सकते, इनके रिप्लेसमेंट मिलना असंभव 1

देश के गांव-गांव और गली-गली तक क्रिकेट पहुंच पाया है तो वह कपिल देव (Kapil Dev) की वजह से ही संभव हो पाया है। कपिल देव ने अपनी कप्तानी में पहली बार वह करके दिखा दिया जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी।1983 में कमजोर भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले कपिल देव ने फाइनम में दो बार की विजेता वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार विश्वकप का खिताब अपने नाम किया। कपिल देव एक बेहतर कप्तान के साथ एक शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी भी थे, जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रनों की पारी आज भी लोग नहीं भुला पाते हैं।

एमएस धोनी

1983 में कपिल देव के बाद 28 साल बाद 2011 में एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में भारत विश्वकप का खिताब अपने नाम किया। ICC की सभी ट्रॉफियां अपने नाम करने वाले एमएस धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी भारत के लिए सबसे अधिक वनडे मैच जीताने वाले कप्तान भी हैं। धोनी ने 2007 में टी20 विश्वकप, 2011 में वनडे विश्वकप के अलावा 2013 में चैंपियन ट्रॉफी भी भारत को अपनी कप्तानी में दिलाया है। धोनी जैसा कप्तान भारत को मिलना बहुत ही मुश्किल है।

सचिन तेंदुलकर

इंडिया को क्रिकेट को धर्म माना जाता है और सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। 34 हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया है। सचिन के जैसा बल्लेबाज ना भारतीय क्रिकेट में आया था और ना ही कभी आ पाएगा। लगभग क्रिकेट से सभी रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है।

Advertisment
Advertisment

विराट कोहली

2008 में जब विराट कोहली (Virat Kohli) ने जब डैव्यू किया था तब किसी ने भी नहीं सोचा था कि वह सचिन के रिकॉर्ड को तोडेंगे। सचिन के सभी रिकॉर्ड के करीब या तोड़ते हुए आगे बढ रहे विराट कोहनी ने 26733 अंतराष्ट्रीय बनाया है। कोहली सचिन के बाद दूसरे सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली अबतक 80 शतक लगा चुके हैं। 2023 विश्वकप में ही कोहली ने सचिन के 49 वनडे शतक के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

यह भी पढ़ेंःये हैं टीम इंडिया के वो 3 बूढ़े खिलाड़ी, जो संन्यास का ऐलान ना कर रोक रहे युवा खिलाड़ियों का रास्ता