This Indian batsman could have broken Brian Lara's record of 501 runs, but he ruined everything because of his girlfriend

भारतीय क्रिकेट टीम का नाम वर्ल्ड क्रिकेट की बेस्ट टीमों में टॉप पर है, जिसका सबसे ज्यादा श्रेय टीम के स्टार खिलाड़ियों को जाता है। जो अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर आज से ही नहीं बल्कि कई दशकों से राज कर रहे हैं। जिनमें विराट कोहली (Virat Kohli) और सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। लेकिन वहीं टीम इंडिया (Team India) का एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जो होने को तो ब्रायन लारा (Brian Lara) से भी ज्यादा होनहार है। लेकिन केवल लड़कीबाजी के चक्कर में बर्बाद हो गया है। तो आइए जानते हैं कि आखिर वह खिलाड़ी कौन है।

इस भारतीय खिलाड़ी ने कर लिया अपना करियर बर्बाद!

This Indian batsman could have broken Brian Lara's record of 501 runs, but he ruined everything because of his girlfriend

Advertisment
Advertisment

दरअसल, हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि भारत को अंडर 19 वर्ल्ड कप (U19 World Cup) जीताने वाले कप्तान पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) हैं, जिन्होंने साल 2018 में भारत को चैंपियन बनाया था। शॉ को उनकी बेहतरीन कप्तानी और बल्लेबाजी का इनाम भी मिला था, लेकिन उसके कुछ ही समय बाद उन्होंने लड़कीबाजी के चक्कर में अपना करियर बर्बाद कर लिया। मौजूदा समय में नौबत ऐसी आ गई है कि उन्हें भारत में मौका नहीं मिल रहा है तो वह काउंटी खेलने जा रहे हैं।

पृथ्वी शॉ ने बर्बाद कर लिया अपना करियर!

बता दें कि पृथ्वी शॉ जिस स्तर के बल्लेबाज हैं वह बड़े ही आसानी से ब्रायन लारा जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। लेकिन समय के साथ-साथ लगातार उनके प्रदर्शन में गिरावट आ रहा है। जिसका कारण कई फैंस लड़कियों का चक्कर मानते हैं। यह बात पूरी तरह से तो नहीं मगर काफी हद तक सही है। उन्हें बीते साल ही एक लड़की के साथ रोड़ पर लड़ाई करते भी पाया गया था। जिसके बाद भी उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था। इन्हीं सब चीजों की वजह से वह काफी अरसे से टीम से बाहर चल रहे हैं।

पृथ्वी शॉ का इंटरनेशनल करियर

पृथ्वी शॉ ने भारतीय टीम में अपना डेब्यू बेहद ही शानदार तरीके से किया था, लेकिन समय के साथ वह अब लोगों की नजरों से ओझल हो गए हैं। उनके नाम 5 टेस्ट की 9 पारियों में 42.37 की औसत के साथ 339 रन दर्ज है। जिसमें एक शतक और 2 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 134 रन का रहा था। इसके साथ ही उनके नाम 6 वनडे मैचों में 189 रन दर्ज है। जबकि 1 टी20आई में उनके नाम 0 रन दर्ज है।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम 3 टेस्ट के लिए टीम इंडिया घोषित! मुंबई इंडियंस और CSK के 4-4 खिलाड़ियों को मिली जगह

Advertisment
Advertisment