Rohit Sharma
Rohit Sharma

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस समय मुंबई की टीम के लिए लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। जब से मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा के पद से हटाया है तब से उनकी बल्लेबाज़ी में एक अलग ही धार देखने को मिल रही है। कहा जा रहा है कि, आईपीएल के इस सत्र में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन रोहित शर्मा की बल्लेबाज़ी के ऊपर निर्भर रहने वाला है।

बीते कुछ दिनों से मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक वीडियो तेज़ी के साथ वायरल हो रहा है और उस वायरल वीडियो में रोहित शर्मा के साथ एक दिग्गज अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया और इस घटनाक्रम का वीडियो तेज़ी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisment
Advertisment

इस दिग्गज ने Rohit Sharma के साथ की हरकत

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का जो वीडियो तेज़ी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उस वायरल विडियो में इन्हें एक दिग्गज खिलाडी जबरदस्ती किस करने की कोशिश कर रहा है और इस घटनाक्रम का पूरा वीडियो तेज़ी के साथ वायरल हो गया है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ ऐसी हरकत करने वाला दिग्गज और कोई नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज़ी कोच शेन बॉन्ड है। शेन बॉन्ड और रोहित शर्मा के बीच अच्छी दोस्ती है और इसी वजह से दोनों एक दूसरे के साथ हसी मजाक करते हुए दिखाई देते हैं।

मुंबई इंडियंस के कोच रह चुके हैं शेन बांड

न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज खिलाडी और मौजूदा समय में राजस्थान रॉयल्स के कोच शेन बॉन्ड ने मुंबई इंडियंस के साथ कई सालो तक बतौर कोच काम किया है। शेन बॉन्ड की कोचिंग के अंदर ही मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इतना बेहतरीन रहा है और टीम ने 5 खिताब अपने नाम किए हैं। जब शेन बॉन्ड टीम के साथ जुड़े थे तो वो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के करीबी माने जाते थे और यह दोस्ती आज भी कायम है।

कुछ इस प्रकार हैं आकड़े

अगर बात करें आईपीएल इतिहास के सबसे खतरनाक खिलाडियों में से एक रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के आईपीएल में प्रदर्शन की तो इनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। इन्होने हर एक सत्र में अपनी टीम के लिए बेहतरीन खेल दिखाया है और इसी वजह से आज इनके नाम रनों के पहाड़ है। रोहित शर्मा ने अपने अभी तक के करियर में खेले गए 250 मैचों की 241 पारियों में 30.01 की औसत और 131.03 के स्ट्राइक रेट से 6508 रन बनाए हैं। इस दौरान इनके बल्ले से 2 शतकीय और 42 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं।

Advertisment
Advertisment

Also Read : ‘उसके आगे मैं कुछ नहीं’, इस खिलाड़ी के लिए बड़ी कुर्बानी देंगे संजू सैमसन, टी20 वर्ल्ड कप 2024 ना खेलने का किया ऐलान

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...