IPL 2025

IPL 2025 : आईपीएल 2024 के सीजन में कई स्टार खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए मैच विनर साबित हो रहे है. जिसके चलते यह आंशका लगाई जा रही है कि आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन में इन खिलाड़ियों को अगर उनकी फ्रेंचाइजी रिटेन करती है तो उन्हें काफी पैसा खर्च करना होगा.

अगर इन खिलाड़ियों को आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन में उनकी टीम रिटेन नहीं करती है तो उन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए कुछ फ्रेंचाइजी उनके ऊपर 50 करोड़ की राशि भी खर्च करते हुए नज़र आ सकती है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे ही विदेशी खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन में 50 करोड़ की राशि भी प्राप्त हो सकती है.

Advertisment
Advertisment

हेनरिक क्लासेन को आईपीएल 2025 के सीजन में मिल सकते है 50 करोड़ रूपये

IPL 2025

आईपीएल 2024 के सीजन में सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलने वाले स्टार मिडिल ऑर्डर बैटर हेनरिक क्लासेन का प्रदर्शन शानदार रहा है. हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन में अब तक खेले 6 मुक़ाबलों में 63.25 की औसत और 199.21 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 253 रन बनाए है. हेनरिक क्लासेन ( Heinrich Klaasen) के द्वारा आईपीएल 2024 के सीजन में किए जा रहे प्रदर्शन के आधार पर कोई भी आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी उन्हें 50 करोड़ की राशि प्रदान कर सकती है.

किसी भी टीम के लिए हेनरिक क्लासेन साबित हो सकते है सबसे बड़े मैच विनर

साउथअफ्रीकन खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने आईपीएल 2024 के सीजन में जिस अंदाज़ में अपना खेल दिखाया है न उसको देखकर यहीं लग रहा है कि हेनरिक क्लासेन अकेले दम पर किसी भी फ्रेंचाइजी को उस टूर्नामेंट का चैंपियन बना सकते है. हेनरिक क्लासेन ने सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के लिए अब तक खेले 6 मुक़ाबलों में लगभग 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 3 अर्धशतकीय पारी खेली है.

ये फ्रेंचाइजी हेनरिक क्लासेन पर लगा सकती है बड़ा दांव

हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) अगर आईपीएल ऑक्शन 2025 (IPL Auction 2025) में शामिल हो जाते है तो पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स जैसे फ्रेंचाइजी हेनरिक क्लासेन को अपने टीम में शामिल करने के लिए उनके ऊपर 50 करोड़ रुपये तक ख़र्च करते हुए नज़र आ सकती है. हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) को अगर आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन में इतना दाम मिल जाता है तो हेनरिक क्लासेन आईपीएल (IPL) क्रिकेट के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन जाएंगे.

Advertisment
Advertisment

यहां भी पढ़े : KKR से जीतने के लिए RCB का बड़ा कदम, प्लेइंग इलेवन में 5 बड़े बदलाव, मैच विनर को पहली बार जगह