VIDEO AJINKYA Rahane took the best catch of IPL 2024 by diving in front

IPL 2024: बीते 26 फरवरी को आईपीएल 2024 का एक और महामुकाबला खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी थी। सीएसके की टीम ने 63 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। बता दें कि यह टूर्नामेंट में उनकी दूसरी जीत है। इस मैच के दौरान एक हैरतअंगेज वाकया देखने को मिला। सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चाएं हो रही हैं। चेन्नई के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) का सर्वश्रेष्ठ कैच लपका। इस कैच की ऐसी क्या खास बात थी, आइए जानते हैं।

रहाणे ने लपका IPL 2024 का सर्वश्रेष्ठ कैच

Ajinkya Rahane Catch
Ajinkya Rahane Catch

आईपीएल 2024 (IPL 2024) का मैच नंबर-7 सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात की पारी के दौरान एक हैरतअंगेज कारनामा देखने को मिला। अजिंक्या रहाणे ने एक अद्भुत कैच लपका। दरअसल पारी का 12वां ओवर तुषार देशपांडे डाल रहे थे। पांचवी गेंद पर गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज डेविड मिलर ने डीप स्क्वॉयर लेग पर एक हवा में शॉट खेला।

Advertisment
Advertisment

वहां मौजूद रहाणे ने आगे की तरफ हवा में डाइव लगाकर इस शॉट को कैच में तब्दील कर दिया। गेंद हालांकि ज्यादा ऊंची नहीं थी। सीएसके के खिलाड़ी को इसके लिए कुछ दूर दौड़ा लगानी पड़ी। फिर जैसे उन्होंने देखा कि गेंद जमीन को छूने वाली है, उसी पल रहाणे ने सम्पूर्ण समर्पण के साथ छलांग लगा दी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

सीएसके ने दर्ज की एक और शानदार जीत

चेन्नई में स्थित चेपॉक के मैदान पर सीएसके और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत हुई। टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी के लिए चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 206 रनों का स्कोर खड़ा किया। शिवम दुबे ने 23 गेंदों में 51 रन ठोके। जवाब में गुजरात की टीम अपने 20 ओवर में केवल 143 रन ही बना सकी। चेन्नई सुपर किंग्स ने मुकाबले को 63 रनों से अपनी झोली में डाल लिया। साथ ही उन्होंने दो अंक भी हासिल कर लिए। फिलहाल यह टीम आईपीएल 2024 (IPL 2024) की अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है।

 

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इन तीन भारतीय खिलाड़ियों के बीच लगी होड़, विकेटकीपिंग करने के लिए हो रहे हैं उतावले