6 players played for India in the 2022 T20 World Cup will not get place in upcoming World Cup

T20 World Cup: 1 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत होने जा रही है। इसमें पहली बार 20 टीमें हिस्सा लेकर टूर्नामेंट का रोमांच और भी अधिक बढ़ाएगी। टीम इंडिया के खिलाड़ी आईपीएल 2024 के खत्म होते ही विश्व कप (T20 World Cup) में हिस्सा लेने के लिए वेस्टइंडीज जाएंगे। बीसीसीआई जल्द ही 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान करेगी। पिछली बार 2022 टी20 वर्ल्ड कप में जो टीम गई थी, उनमें से 6 खिलाड़ी इस वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेलते हुए नहीं दिखेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं।

ये 6 खिलाड़ी नहीं खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप 2024

भारत के लिए 2022 का टी20 वर्ल्ड कप खेले थे ये 6 खिलाड़ी, लेकिन इस विश्व कप में नहीं मिलेगी जगह 1

Advertisment
Advertisment

दीपक हूडा

टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज 2022 में खेले गए टी20 विश्व कप (T20 World Cup) का हिस्सा थे। हालांकि इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वह टीम इंडिया के साथ नहीं जाएंगे। दरअसल उन्होंने अपना आखिरी टी20 30 नवंबर 2022 को खेला था। तब से लेकर अबतक वह भारतीय टीम से बाहर ही चल रहे हैं।

आर अश्विन

भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन की छवि पिछले कुछ सालों से टीम इंडिया के अंदर रेड बॉल क्रिकेट यानि टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ी के रूप में हो गई है। उन्होंने दो-तीन साल से ज्यादा व्हाइट बॉल क्रिकेट नहीं खेला है। टी20 मैच अश्विन ने आखिरी बार पिछले टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल के दौरान खेला था।

हर्षल पटेल

आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले धीमी गति के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल का टीम इंडिया में करियर अधिक लंबा नहीं रहा। अबतक उन्होंने भारत के लिए 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनमें उनके नाम 29 विकेट है। 2022 में खेले गए टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में वह खेले थे। हालांकि इस बार उनके चयन की कोई संभावना नहीं है।

भुवनेश्वर कुमार

टीम इंडिया के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार उन खिलाड़ियों में से हैं जो 2022 में खेले गए टी20 विश्व कप (T20 World Cup) का हिस्सा थे। हालांकि पिछले करीब 2 साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी का आगामी विश्व कप में सेलेक्शन होता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

Advertisment
Advertisment

केएल राहुल

2022 टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में भारत के लिए पारी की शुरुआत करने वाले केएल राहुल शायद आगामी विश्व कप की टीम का हिस्सा न हों। दरअसल टी20 क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट बहुत बड़ी समस्या रही है। ऐसे में उनके स्थान पर किसी अन्य युवा खिलाड़ी को जगह मिलने की उम्मीद है।

अक्षर पटेल

टीम इंडिया में कुछ खिलाड़ी निरंतर अंदर-बाहर होते रहते हैं। उसमें से एक नाम ऑलराउंडर अक्षर पटेल का भी है। यह खिलाड़ी 2022 का टी20 वर्ल्ड कप खेले थे। हालांकि आगामी विश्व कप में उनकी जगह रवींद्र जडेजा को तरजीह दी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के चयनकर्ता ने चुनी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम, चहल-जायसवाल को किया बाहर, केएल राहुल को दिया मौका