WWE WrestleMania XL में 1316 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत होने के बाद रोमन रेंस की पहली झलक आई सामने, देखे जबरदस्त तस्वीर 1

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने महान उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उन्होंने 9 सितंबर 2010 को WWE के साथ सफर शुरू किया था। द बिग डॉग ने लोकप्रिय फैक्शन द शील्ड (The Shiled) के साथ बेहतरीन काम किया हैं और उन्होंने पहली बार टैग टीम चैंपियनशिप द शील्ड में रहकर जीती थी। हालांकि, सैथ रॉलिंस से धोखा मिलने के बाद रोमन रेंस ने अकेले रहकर काम करना शुरू कर दिया था।

आपको बता दें कि उन्होंने 2018 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को पराजित करते हुए WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को अपने नाम किया था और उसके बाद से ट्राइबल चीफ ने द ब्लडलाइन फैक्शन का निर्माण किया। ट्राइबल चीफ ने अपनी ताकत के आधार पर बादशाहत को लगभग चार साल तक कायम रखा।

Advertisment
Advertisment

वैसे WWE WreslteMania 40 में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया। मेन इवेंट में टाइटल गंवाने के बाद से द बिग डॉग इन-रिंग एक्शन्स से दूर हैं और वो कुछ महीनों तक रेसलिंग से दूर नजर आएंगे। फ़िलहाल कुछ रिपोर्ट्स में खुलासा किया गया है कि रोमन रेंस एक फिल्म में काम कर रहे हैं। मेनिया 40 के बाद रोमन रेंस की एक तस्वीर सामने आई हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़े: WWE Draft 2024: मैच कार्ड और दो दिनों के तगड़े एक्शन को भारत में कब, कहां और कितने बजे से लाइव देख सकते हैं? जानिए महत्वपूर्ण डिटेल्स 

यहां पर तस्वीर को देख सकते हैं:

इस तस्वीर में रोमन रेंस का लुक एक दम अलग नजर आ रहा है। उन्होंने ग्रीन कलर की टी-शर्ट पहनी हुई हैं। ब्लैक चश्मा और ब्लैक कैप लगाई हुई हैं। यह तस्वीर किसी दर्शक के द्वारा क्लिक की गई हैं। यह मामला 24 अप्रैल 2024 का हैं।

Advertisment
Advertisment

पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन रोमन रेंस की वापसी कब होंगी?

WWE WrestleMania 40 के बाद रोमन रेंस पूरी तरह गायब हो गए हैं। उन्होंने ब्रेक को लेकर कोई आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की। हमें अच्छे से जानकारी है कि ट्राइबल चीफ ने जब से हील टर्न लिया था। वो बहुत कम एक्शन में नजर आते थे। उनकी अपीयरेंस सिर्फ प्रीमियम लाइव इवेंट में देखने को मिलती थी। फ़िलहाल रोमन रेंस की वापसी को लेकर कोई खबर नहीं मिली हैं लेकिन वो समरस्लैम 2024 से पहले रिटेन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: न द रॉक, न सोलो सिकोआ, न टामा टोंगा बल्कि ये 3 WWE दिग्गज सुपरस्टार्स रोमन रेंस की वापसी पर देंगे उनका साथ