Drew McIntyre: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड काफी रोचक रहा था। द रॉक (The Rcok) ने चौंकाने वाली एंट्री करते हुए कोडी रोड्स (Cody Rhodes) की हालत खराब की। वहीं, पूर्व WWE चैंपियन सीएम पंक (CM Punk) ने गंभीर चोट के बाद अपने होमटाउन में जबरदस्त वापसी की। इस दौरान उन्होंने रेसलमेनिया 40 में अपनी भूमिका को लेकर बड़ा ऐलान भी किया। पंक के सैगमेंट के बीच ड्रू मैकइंटायर ने जबरदस्त अंदाज में एंट्री की। इस दौरान स्कॉटिश वॉरियर ने एक शर्मनाक हरकत की थी और दर्शकों को खुश होते हुए अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया।
This entire CM Punk/Drew McIntyre segment 💀😮 #WWERaw pic.twitter.com/LLYnTwISCv
— Cultaholic Wrestling (@Cultaholic) March 26, 2024
आपको बता दें कि WWE Raw में सीएम पंक का सैगमेंट चल रहा है। उसी बीच ड्रू का थीम सॉन्ग चलता है और वो एंट्री करते हुए रिंग की तरफ बढ़ते हैं। हालांकि, वो रिंग में नहीं जाते हैं और कमेंट्री टेबल को हटाते हुए उस पर बैठ जाते हैं। यह दोनों दिग्गज सुपरस्टार्स एक-दूसरे पर निशाना साधते हैं लेकिन अचानक से मौजूदा WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस की एंट्री होती है। इस दौरान सभी का फोकस सैथ रॉलिंस के ऊपर चले जाता है लेकिन इसी बीच कमेंट्री टेबल से खड़े होकर ड्रू मैकइंटायर अपने स्कर्ट को ऊपर करते हैं, जो एक शर्मनाक चीज होती है। कमेंट्री कर रहे पैट मैकेफी को यह हरकत पसंद नहीं आती हैं और वो अपना चेहरा नीचे कर लेते हैं। जैसे ही सैथ रॉलिंस रिंग में आते हैं। माइकल कॉल और पैट मैकेफी के बीच में ड्रू चेयर पर बैठ जाते हैं।
WWE WrestleMania XL में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए होगा ड्रू मैकइंटायर vs सैथ रॉलिंस मुकाबला
WWE Elimination Chamber 2024 के विजेता ड्रू मैकइंटायर रेसलमेनिया 40 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए सैथ रॉलिंस का सामान करेंगे। इसी बीच बीते रॉ एपिसोड में सीएम पंक ने ऐलान किया था कि वो रिंग साइड पर कमेंट्री की भूमिका में नजर आएंगे, जिससे दोनों दिग्गजों को समस्या हो सकती है। उन्होंने दर्शकों से वादा किया है कि वो मेन इवेंट को जोरदार बनाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिससे अनुमान लगाया जाता है कि वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में कुछ बड़ा चमत्कार कर सकते हैं।