After Hardik Pandya, Krunal Pandya is also rebelling against LSG, will join Mumbai Indians

Hardik Pandya: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, जिसको लेकर सभी फ्रेंचाइजी तैयारी में जुटी हुई हैं। आगामी सीजन के लिए तमाम फैंस और खिलाड़ी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। लेकिन आईपीएल सीजन 17 से पहले ही आईपीएल से कई ऐसी खबरें आ रही हैं, जिससे फैंस के दिल को काफी चोट पहुंच रही है।

सबसे पहले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अचानक गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का साथ छोड़ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को ज्वाइन कर लिया और अब इसी कड़ी में उनके भाई क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) को लेकर भी खबरें आ रही हैं कि वह भी मुंबई इंडियंस को ज्वाइन करने वाले हैं। तो चलिए बिना ज्यादा समय लिए जानते हैं कि आखिर सारा माजरा क्या है।

Advertisment
Advertisment

Hardik Pandya के बाद क्रुणाल भी छोड़ेंगे अपनी फ्रेंचाइजी का साथ!

After Hardik Pandya, Krunal Pandya is also rebelling against LSG, will join Mumbai Indians

दरअसल, आईपीएल 2024 के आगाज से पहले ही हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने गुजरात टाइटंस का साथ छोड़ मुंबई इंडियंस को ज्वाइन कर लिया है और मुंबई में शामिल होते ही उन्हें कप्तान भी बना दिया गया है। कुंग फू पांड्या को मुंबई ने अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह कप्तानी सौंपी है। इस कड़ी में अब हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या के भी लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) को छोड़ने की खबरें आने लगी हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छोड़ने वाले हैं क्रुणाल पांड्या!

बता दें कि क्रुणाल पांड्या लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं और उन्होंने इस फ्रेंचाइजी को आईपीएल 2022 के दौरान ज्वाइन किया था। उसके बाद से ही वह इस टीम में उपकप्तान की भूमिका निभा रहे थे। यहां तक कि बीते सीजन केएल राहुल (KL Rahul) के बाहर होने के बाद क्रुणाल ने काफी मैचों में कप्तानी भी की थी।

लेकिन अब अचानक लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें उपकप्तान पद से हटा दिया है। इसके बाद से ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह अपनी टीम का साथ छोड़ मुंबई इंडियंस को ज्वाइन कर सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन सकते हैं क्रुणाल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब से लखनऊ सुपर जायंट्स ने क्रुणाल पांड्या को उपकप्तान पद से हटाया है। वह तभी से काफी नाराज हैं और अब उन्होंने फ्रेंचाइजी छोड़ने पर विचार शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2025 (IPL 2025) में वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन सकते हैं।

हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर उनके लखनऊ का साथ छोड़ने की कोई खबर नहीं होने की वजह से कुछ नहीं कहा जा सकता है। मालूम हो कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनकी जगह निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) को उपकप्तान बनाया है।

इस दिन शुरू होगा आईपीएल 2024

आईपीएल 2024 के आगाज की बात की जाए तो यह 22 मार्च से होना जा रहा है, जिसके पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) खेलते दिखाई देगी। यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में देखना होगा कि इस सीजन खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहता है।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली सहित रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए मांगे ये 15 खिलाड़ी, हार्दिक पांड्या का नाम भी शामिल