another blow for delhi capitals as this australian batter ruled out of IPL 2024

IPL 2024: आगामी आईपीएल संस्करण को लेकर फैंस के बीच अभी से ही चर्चाएं होने लगी हैं। दुनिया के सबसे लोकप्रिय लीग में अब तक 16 सीजन खेले जा चुके हैं। पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स ने पाचवीं बार खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस की बराबरी की थी। देखना है इस बार कौन सी टीम बाजी मारने में सफल रहेगी। आईपीएल 2024 (IPL 2024) को लेकर तमाम टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं। हालांकि उसी दरमियां दिल्ली कैपिटल्स की तैयारियों को करारा झटका लगा है। उनकी टीम का एक और धाकड़ क्रिकेटर चोटिल होकर अगले सीजन से बाहर होने की कगार पर है। कौन है वो खिलाड़ी, आइए विस्तार से जानते हैं।

IPL 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा एक और झटका

Delhi Capitals IPL 2024
Delhi Capitals IPL 2024

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। इस टूर्नामेंट के कार्यक्रमों का पिछले दिनों ऐलान कर दिया गया है। लोकसभा इलेक्शन को देखते हुए अभी केवल 17 दिनों के शेड्युल घोषित किए गए हैं। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आपस में टकराएंगी। 23 मार्च को चेपॉक के मैदान पर यह मुकाबला खेला जाएगा। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए आगामी आईपीएल सीजन से पहले एक और बुरी खबर सामने आ रही है। टीम के धाकड़ ओपनर और पिछले साल कप्तान रहे डेविड वॉर्नर चोटिल हो गए हैं। इसके चलते वह न्यूजीलैंड के विरुद्ध तीसरा टी20 नहीं खेलेंगे।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: Hrithik Shokeen Biography: ऋतिक शौकीन की जीवनी, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, परिवार और कुछ रोचक तथ्य

पहले भी इन दो खिलाड़ियों के खेलने पर है सवालिया निशान

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सामने आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले कई सारी मुश्किलें खड़ी हैं। उनकी टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की फिटनेस पर अभी भी संशय है। वहीं पिछले दिनों टीम के धाकड़ गेंदबाज जे रिचर्डसन पहले हाफ से बाहर हो गए। टीम के मालिक पार्थ जिंदल ने इसकी जानकारी दी। ऐसे में अब डेविड वॉर्नर (David Warner) की चोट ने दिल्ली के जख्मों को कुरेदने का काम किया है। पिछले साल इस टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। 14 में से 5 जीत और 9 हार के साथ वह अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद से एक स्थान ऊपर 9वें पायदान पर रही थी। ऐसे में देखना है आईपीएल 2024 (IPL 2024) में उनका प्रदर्शन कैसा रहने वाला है।

 

यह भी पढ़ें: यशस्वी जायसवाल होंगे भारत के कप्तान, इन 15 खिलाड़ियों को मिलेगा नेपाल के खिलाफ मार्च से टी20 सीरीज खेलने का सुनहरा मौका

Advertisment
Advertisment