Bad news for fans before IPL 2024, 6 players including Kohli announced their retirement.

आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, जोकि इंडियन प्रीमियर लीग का सीजन 17 है। आगामी आईपीएल सीजन के लिए सभी काफी उत्साहित हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस टूर्नामेंट के आगाज से पहले ही कोहली समेत 6 खिलाड़ियों ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर वो सभी खिलाड़ी कौन हैं, जिन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

IPL 2024 के आगाज से पहले इन 6 खिलाड़ियों ने किया संन्यास का ऐलान

Bad news for fans before IPL 2024, 6 players including Kohli announced their retirement.

Advertisment
Advertisment

सौरभ तिवारी (Saurabh Tiwary)

आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले संन्यास का ऐलान करने वाले खिलाड़ियों में पहला नाम सौरभ तिवारी का है, जोकि कई आईपीएल फ्रेंचाइजियों का हिस्सा रह चुके हैं। सौरभ ने 12 फरवरी को संन्यास का ऐलान किया था। झारखंड के स्टार बल्लेबाज ने 16 फरवरी को राजस्थान के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था।

फैज़ फज़ल (Faiz Fazal)

इस लिस्ट के दूसरे खिलाड़ी फैज़ फज़ल हैं, जिन्होंने बीते महीने 18 फरवरी को क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। फैज़ ने 38 साल की उम्र से क्रिकेट को अलविदा कहा है। विदर्भ को अपनी पहली रणजी ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान फैज़ फज़ल ने अपना आखिरी मुकाबला हरियाणा के खिलाफ खेला था, जोकि 16 से 19 फरवरी तक चला था।

तरुवर कोहली (Taruwar Kohli)

आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले संन्यास का ऐलान करने वाले खिलाड़ियों में एक नाम तरुवर कोहली का भी है, जोकि साल 2008 अंडर 19 वर्ल्ड कप में विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ खेले हैं। तरुवर कोहली ने 20 फरवरी को संन्यास का ऐलान किया था। जबकि उन्होंने अपना अंतिम मैच बीते साल जनवरी के महीने में खेला था।

मनोज तिवारी (Manoj Tiwary)

बंगाल के 39 वर्षीय दिग्गज बल्लेबाज मनोज तिवारी ने भी बीते महीने संन्यास का ऐलान किया था। हालांकि उन्होंने सिर्फ रेड बॉल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। मनोज तिवारी ने 17 फरवरी को अपने संन्यास का ऐलान किया था। उनके नाम घरेलू क्रिकेट में करीब 19 हजार रन दर्ज हैं।

Advertisment
Advertisment

धवल कुलकर्णी (Dhawal Kulkarni)

आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले संन्यास का ऐलान करने वाले खिलाड़ियों में पांचवां नाम धवल कुलकर्णी का है, जोकि इस समय रणजी ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुकाबला खेल रहे हैं। उन्होंने संन्यास का ऐलान बीते महीने ही कर दिया था और वह आधे रणजी सीजन से ही बाहर जाने वाले थे। मगर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के कहने पर उन्होंने रणजी सीजन की समापत्ति के बाद संन्यास लेने का फैसला किया है।

वरुण एरोन (Varun Aaron)

इस लिस्ट के छठे खिलाड़ी वरुण एरोन हैं, जिन्होंने बीते फरवरी संन्यास का ऐलान किया था। हालांकि उन्होंने सिर्फ रेड बॉल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। भारत के लिए 18 मुकाबले खेलने वाले वरुण एरोन ने 17 फरवरी को संन्यास का ऐलान किया था। उनके नाम घरेलू क्रिकेट में 350 से अधिक विकेट दर्ज है।

यह भी पढ़ें: धनश्री-अनुष्का से भी ज्यादा खूबसूरत है डेविड मिलर की पत्नी, तस्वीरों में लगती हूर की परी, एक नजर देख आप भी हो जाएंगे पागल