IPL 2024
IPL 2024

महज कुछ ही समय के बाद IPL 2024 की शुरुआत हो जाएगी और इस IPL 2024 की अहमियत बहुत ज्यादा है क्योंकि इसके माध्यम से ही सभी खिलाड़ी T20 World Cup की तैयारियों में व्यस्त हो जाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि, IPL 2024 खिलाड़ियों के साथ ही साथ कई फ्रेंचाईजियों के लिए भी महत्वपूर्ण है और अगर ये फ्रेंचाइजी IPL 2024 में अच्छा प्रदर्शन करने में असफल होती है तो इनकी ब्रैंड वैल्यू के ऊपर भी असर पड़ने वाला है।

इन्हीं IPL फ्रेंचाइजी में से एक है मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और इस टीम का भी प्रदर्शन पिछले तीन IPL सत्रों से कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन अभी हाल ही में खबर आई है IPL 2024 के पहले ही मुंबई इंडियंस के एक बल्लेबाज ने कैपिटल्स के गेंदबाजों को रिमांड में लेते हुए अपनी मंशा जाहिर कर दी है। इस खिलाड़ी के प्रदर्शन को देखने के बाद कहा जा रहा है IPL 2024 में ये खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए मैच विनर साबित हो सकता है।

Advertisment
Advertisment

IPL 2024 के पहले डेवाल्ड ब्रेविस ने की गेंदबाजों की बेदम कुटाई

Devald Brevis
Devald Brevis

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के उभरते हुए बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस IPL फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)का हिस्सा हैं और इसके साथ ही वो SA T20 लीग में एमआई केपटाउन की टीम का भी हिस्सा हैं और IPL 2024 से पहले वो SA T20 लीग मे भाग ले रहे हैं और यहाँ पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स के गेंदबाजों की बेदम कुटाई की है।

प्रिटोरिया कैपिटल्स के गेंदबाजों को रिमांड में लेते हुए डेवाल्ड ब्रेविस (Devald Brevis) ने 32 गेदों का सामना करते हुए 6 गगनचुंबी छक्कों और 3 चौकों की मदद से 66 रनों की आक्रमक पारी खेली और इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 206.26 का रहा है।

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की तरफ से भाग लेंगे डेवाल्ड ब्रेविस

दक्षिण अफ्रीका के प्रतिभावान युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं और मुंबई की टीम ने इन्हें साल 2022 में अपने खेमेन में शामिल किया था और तभी से टीम का अहम हिस्सा हैं। ब्रेविस ने मुंबई के लिए खेलते हुए 7 मैचों की 7 पारियों में 142.48 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए हैं। कहा जा रहा है कि, IPL 2024 में डेवाल्ड ब्रेविस अपनी टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – ‘गलती या बलंडर…’, दूसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 देख समझ से परे हैं रोहित शर्मा के ये 2 फैसले

Advertisment
Advertisment

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...