big blow for fans after mohammed shami this pacer also ruled out of ipl 2024

IPL 2024: आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले क्रिकेट प्रशंसकों के दिल की धड़कनें बढ़नी शुरु हो गई होंगी। दरअसल क्रिकेट के इस महाकुंभ के दौरान एक बार फिर उन्हें रोमांच से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे। हालांकि आईपीएल 2024 (IPL 2024) में उनके कुछ पसंदीदा खिलाड़ी नहीं खेलने वाले हैं। इनमें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का नाम शामिल है। वहीं अब इस भारतीय क्रिकेटर के बाद एक और तेज गेंदबाज टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। आइए विस्तार से जानते हैं।

IPL 2024 से पहले बाहर हुआ ये तेज गेंदबाज

IPL 2024
IPL 2024

आईपीएल 2024 (IPL 2024) शुरु होने में अभी भी कुछ हफ्तों का समय शेष है। हालांकि इससे पहले ही इसका मज़ा किरकिरा हो गया है। दरअसल अब तक कई खिलाड़ी चोटिल होकर या अन्य किसी वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में मोहम्मद शमी का नाम शामिल था। दरअसल वह अपने टखने की चोट के चलते अगले संस्करण में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उनके अलावा एक और घातक तेज गेंदबाज अब बाहर हो गया है। ये और कोई नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स के पेसर प्रसिद्द कृष्णा हैं।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: ‘अब उसकी इज्जत नहीं…’, पूर्व क्रिकेटर ने विराट कोहली पर लगाया गंभीर आरोप, बता दिया ख़राब बल्लेबाज

बीसीसीआई ने दी थी अधिकारिक जानकारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी आईपीएल 2024 (IPL 2024) को देखते हुए कुछ चोटिल भारतीय क्रिकेटर पर अपडेट दी। इसमें सबसे पहले मोहम्मद शमी का नाम था। वहीं उन्होंने ऋषभ पंत की फिटनेस को हरी झंडी दिखा दी। इसके अलावा बीसीसीआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्द कृष्णा (Prasidh Krishna) आईपीएल 17 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा नहीं होंगे। आईपीएल की इस फ्रेंचाइजी ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस बात की पुष्टि कर दी थी।

चोटों से प्रभावित रहा है उनका करियर

प्रसिद्द कृष्णा (Prasidh Krishna) का क्रिकेट करियर चोटों से काफी प्रभावित रहा है। इसी के चलते वह पिछला आईपीएल भी नहीं खेल सके थे। वहीं इस बार यह युवा क्रिकेटर कंधे की चोट से जूझ रहा है। ऐसे में फिलहाल वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में अपना उपचार करवाएंगे। इसके बाद वह बैंगलोर में स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी यानि एनसीए में रिहैब के लिए जाएंगे। राजस्थान रॉयल्स की टीम को आगमी आईपीएल 2024 में उनकी कमी काफी खलने वाली है। गौरतलब है कि वह विरोधी टीम के लिए खतरा पैदा करने की ताकत रखते हैं।

 

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा, IPL 2024 से पहले नीता अंबानी की बढ़ी टेंशन