MI vs KKR
MI vs KKR

IPL 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के दरमियान खेला जाएगा। MI vs KKR मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी तैयारियों को तेज कर लिया है और कई गुप्त सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा किया गया है कि, इस मैच से कई खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया जाएगा।

MI vs KKR मैच दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है और जो भी टीम इस मैच को जीतने में सफल होगी प्लेऑफ़ 2024 में पहुँचने की संभावना उसी टीम की ज्यादा हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि, MI vs KKR मैच की प्लेइंग 11 को तैयार करते वक्त KKR 3 तो वहीं MI 4 बड़े बदलाव कर सकती है।

Advertisment
Advertisment

KKR कर सकती है 3 बदलाव

Shreyas Iyer

MI vs KKR मैच के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है और इसी वजह से MI vs KKR की प्लेइंग 11 को तैयार करते वक्त 3 खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। कहा जा रहा है कि, मुंबई के खिलाफ खेले जाने वाले इस मैच की प्लेइंग 11 में नीतीश राणा, मनीष पांडे और चेतन सकारिया जैसे खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। ये सभी खिलाड़ी आगामी मैच में  वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों को रिप्लेस कर सकते हैं।

मुंबई इंडियंस कर सकती है 4 बदलाव

MI vs KKR मैच मुंबई इंडियंस के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण है और कहा जा रहा है कि, मैनेजमेंट इस मैच की प्लेइंग 11 को तैयार कर वक्त कई बड़े खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है। मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट कोलकाता के खिलाफ मैच की प्लेइंग 11 में ईशान किशन, नेहाल वढेरा, मोहम्मद नबी और जेराल्ड कोएटजे को बाहर करने के बारे में विचार कर सकती है। MI vs KKR मैच में हार्विक देसाई, नमन धीर, रोमारियो शेफर्ड और क्वेन मफाका जैसे खिलाड़ियों को मौका दे सकती है।

MI vs KKR मैच के लिए KKR की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, क्वेन मफाका, नुवान तुषारा। 

Advertisment
Advertisment

इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर सूर्यकुमार यादव और नुवान तुषारा के दरमियान बदलाव किया जा सकता है। 

MI vs KKR मैच के लिए MI की संभावित प्लेइंग 11

फिल साल्ट, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मनीष पांडे, नीतीश राणा, आन्द्रे रसल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, चेतन सकारिया। 

इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मनीष पांडे और वरुण चक्रवर्ती के बीच बदलाव किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें – हार्दिक पांड्या की कप्तानी पद से छुट्टी, अब ये दिग्गज खिलाड़ी होगा मुंबई इंडियंस का नया कप्तान

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...