Breaking: Bad news for fans between IPL 2024, Team India out of Champions Trophy 2025

Champions Trophy 2025: इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग का सीजन 17 यानी आईपीएल 2024 (IPL 2024) खेला जा रहा है और अब तक 20 से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं। यह सभी मुकाबले बेहद ही रोमांचक रहे हैं, जिससे फैंस का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। लेकिन इन्हीं सब चीजों के बीच फैंस के लिए काफी बुरी खबर आई है, जोकि चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) से जुड़ी हुई है।

इस खबर के अनुसार भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) से बाहर हो सकती है और उसकी जगह श्रीलंका (Sri Lanka Team) को मौका मिल सकता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर सारा माजरा क्या है और किस वजह से टीम इंडिया (Team India) के बाहर होने की बात कही जा रही है।

Advertisment
Advertisment

फैंस के लिए आई बुरी खबर!

Breaking: Bad news for fans between IPL 2024, Team India out of Champions Trophy 2025

दरअसल, चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) का आयोजन पाकिस्तान (Pakistan) में होने वाला है, जोकि मौजूद समय में भारत का सबसे बड़ा दुश्मन है और अकसर पाकिस्तान द्वारा भारत में आतंकवादी हमले होते रहते हैं। इस वजह से भारत का आगामी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाना मुश्किल लग रहा है और अगर भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी तो उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा। भारत के पाकिस्तान नहीं जाने को लेकर भारतीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने काफी बड़ा बयान दिया है।

अनुराग ठाकुर ने दिया बड़ा बयान

भारत के चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के लिए पाकिस्तान जाने के सवाल का जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा है कि इसका फैसला बीसीसीआई (BCCI) करेगी। लेकिन अगर वह होते तो ऐसा बिल्कुल नहीं होता और उन्होंने पहले भी भारत का पाकिस्तान जाना कैंसिल किया है।

उनका मानना है कि जब तक पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद पर रोक नहीं लगेगी तब तक भारत को पाकिस्तान जाने की कोई जरुरत नहीं है। यानी कुल मिलाकर कहा जाए तो भारत का इस बार भी पाकिस्तान जाना नामुमकिन है। लेकिन ऐसा होने से आईसीसी (ICC) के रूल के अनुसार भारत बाहर हो जाएगी और श्रीलंका को मौका दे दिया जाएगा।

Advertisment
Advertisment

श्रीलंका को मिल जाएगा मौका

बता दें कि अगर चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया तो आईसीसी टूर्नामेंट होने की वजह से भारत को डिसक्वालिफाई कर दिया जाएगा। ऐसे में वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में 9वें नंबर पर रही श्रीलंका को मौका मिल जाएगा। चूंकि आगामी चैम्पियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीमें खेलने वाली हैं और यह सभी टीमें वर्ल्ड कप 2023 की टॉप 8 टीमें हैं, जिनमें होस्ट नेशन पाकिस्तान भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: शिवम दुबे का रन बनाने का कोई फायदा नहीं, T20 World Cup में उनके दुश्मन के चयन पर द्रविड़-अगरकर ने पहले ही भर दी हामी