Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अभी तक बहुत ही चुनौतीपूर्ण साबित हुआ है, क्योंकि टीम को अपने सबसे अहम खिलाड़ी एमएस धोनी के बगैर ही खेलना पड़ रहा है। धोनी की गैरमौजूदगी के साथ-साथ अन्य खिलाड़ियों की इंजरी ने भी CSK की परेशानियां बढ़ाने का काम ही किया है। सीजन के आगाज से पहले नाथन एलिस चोट का शिकार हो गए थे और फिर धोनी को पिंडली में चोट लग गई थी।
डेवाल्ड ब्रेविस भी चोट के कारण शुरूआती मुकाबलों से बाहर रहे। इसके बाद, चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के ऑलराउंडर प्रशांत वीर इंजरी के कारण गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं थे। वहीं, फिर खलील अहमद क्वाड्रिसेप इंजरी के कारण बाहर हो गए। इन सभी चीजों के बीच 18 वर्षीय आयुष म्हात्रे की बल्लेबाजी टीम के लिए सकारात्मक बनी हुई थी और वह बहुत ही शानदार लय में नजर आ रहे थे लेकिन अब इंजरी के कारण म्हात्रे को आईपीएल 2026 के बचे हुए मैचों से बाहर होना पड़ा है।
SRH के खिलाफ मैच के दौरान आयुष को हुई इंजरी ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को दिया बड़ा झटका

18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में हुआ था। इस मुकाबले में चेन्नई की टीम को 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से ज्यादा सीएसके की टीम और फैंस को चिंता देने का काम आयुष म्हात्रे के बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग इंजरी ने किया था, जो उन्हें मैच की दूसरी पारी में पांचवें ओवर के दौरान दूसरा रन भागने के दौरान हुई थी। म्हात्रे ने चोटिल होने के बावजूद मैदान नहीं छोड़ा और ट्रीटमेंट लेकर बल्लेबाजी जारी रखी।
हालांकि, उन्हें कई बार मैदान में उपचार की जरूरत पड़ी और फिर वह इसी ओवर में एक बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में मिड-ऑफ पर हेनरिक क्लासेन को कैच दे बैठे। मैच के बाद, चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने बताया था कि आयुष को हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई है और वह कुछ समय के लिए बाहर रहेंगे। हालांकि, स्कैन के बाद ही चीजें स्पष्ट हो पाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि सोमवार यानी 20 अप्रैल को मुंबई में आयुष का स्कैन होगा, जहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 अप्रैल को चेन्नई की टीम को मुकाबला खेलना है। वहीं, अब उनके स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद, म्हात्रे के बाहर होने की घोषणा कर दी गई।
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने सोशल मीडिया के माध्यम से आयुष म्हात्रे के बाहर होने का किया ऐलान
आयुष म्हात्रे को जिस तरह से परेशानी में देखा जा रहा था, तभी संभावना जताई जा रही थी कि शायद उनका जल्दी मैदान में नजर आना मुश्किल होगा। वहीं, अब चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने बताया है कि युवा बल्लेबाज 6 से 12 सप्ताह तक बाहर रह सकता है। सीएसके ने सोशल मीडिया पर आयुष के बाहर होने की पुष्टि की।
“आयुष की चोट के लिए 6-12 सप्ताह के पुनर्वास की आवश्यकता होगी। हम आयुष के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं,” सीएसके ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा की।
Official Announcement
Ayush Mhatre has been ruled out of the remainder of IPL 2026 due to a left hamstring injury sustained while batting during the match against Sunrisers Hyderabad on April 18.
Ayush’s injury will require a rehabilitation period of 6-12 weeks.
We wish Ayush… pic.twitter.com/7bGrFvqjY9
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 21, 2026
IPL 2026 में आयुष अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे सफल बल्लेबाज
पिछले सीजन में बतौर ओपनर धमाल मचाने वाले आयुष म्हात्रे को इस बार चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने नंबर तीन पर मौका दिया। इस क्रम को भी आयुष ने अपना बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी और लगातार तेजी से रन बनाकर रन रेट को बढ़ाने का काम किया। उन्होंने छह पारियों में बल्लेबाजी की और 201 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 33.50 और स्ट्राइक रेट 177.87 का रहा। आयुष ने दो अर्धशतक भी जड़े। हालांकि, उनके शानदार सफर का अंत हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से जल्दी ही हो गया।
FAQs
IPL 2026 से आयुष म्हात्रे के बाहर होने की क्या वजह है?
आयुष म्हात्रे को अपनी इंजरी के रिहैब में कितना समय लग सकता है?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच टीम के नए कोच का हुआ ऐलान, Team India के लिए एक भी मैच न खेलने वाले को जिम्मेदारी