Posted inक्रिकेट (Cricket)

कौन हैं Krish Bhagat और Danish Malewar? जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए किया IPL डेब्यू! एक फ्लॉप तो दूसरा हुआ सुपरहिट

Danish Malewar

Danish Malewar : आईपीएल 2026 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने दो युवा खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दिया।

कप्तान हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली टीम ने 21 वर्षीय कृष भगत और 22 वर्षीय दानिश मलेवार (Danish Malewar) को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी और सीनियर खिलाड़ियों की खराब फॉर्म के चलते इन दोनों युवाओं को मौका मिला।

अब सवाल यह उठता है कि ये दोनों खिलाड़ी कौन हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया। एक पूरी तरह फ्लॉप रहा, जबकि दूसरा सुपरहिट साबित हुआ। आइए जानते हैं इनके बारे में।

कौन हैं Danish Malewar ?

Danish Malewar Photos | Image Gallery and Match Pictures

दानिश मलेवार (Danish Malewar) घरेलू क्रिकेट का उभरता हुआ नाम हैं, जो विदर्भ के लिए खेलते हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को उनकी मजबूत तकनीक और धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। 2026 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया था।

दानिश (Danish Malewar) ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसमें दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में लगाया गया उनका दोहरा शतक भी शामिल है। वह आमतौर पर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और सचिन तेंदुलकर और केएल राहुल को अपना आदर्श मानते हैं।

डेब्यू मैच में नहीं चला दानिश का बल्ला

आईपीएल डेब्यू का दबाव दानिश मलेवार (Danish Malewar) पर साफ नजर आया। उन्हें ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई, जहां उन्होंने क्विंटन डी कॉक के साथ पारी की शुरुआत की। हालांकि वह इस मौके को भुना नहीं सके और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए।

कगिसो रबाडा की तेज इनस्विंग गेंद पर वह एलबीडब्ल्यू हो गए। इस छोटी पारी ने यह जरूर दिखाया कि उन्हें अभी बड़े मंच पर खुद को साबित करने के लिए समय और अनुभव की जरूरत है।

कौन हैं कृष भगत?

कृष भगत को एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर के रूप में देखा जा रहा है, जो पंजाब से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ-साथ तेज गेंदबाजी भी करते हैं। कृष को मुंबई इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया था, जो चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

पिछले दो वर्षों से वह टीम के ट्रायल और प्री-सीजन कैंप का हिस्सा रहे हैं, जहां उन्होंने अपनी गेंदबाजी से कोचिंग स्टाफ को प्रभावित किया। उन्होंने डीवाई पाटिल टी20 कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था, जिससे उन्हें पहचान मिली।

कृष भगत बने टीम के लिए उम्मीद

कृष भगत का डेब्यू सिर्फ एक मौका नहीं बल्कि उनकी मेहनत का परिणाम है। वह पहले टीम के साथ सपोर्ट बॉलर के रूप में जुड़े थे और धीरे-धीरे अपनी जगह मुख्य स्क्वाड में बनाई। घरेलू क्रिकेट में उनके आंकड़े भले बहुत बड़े न हों, लेकिन उनकी गेंदबाजी में सटीकता और नियंत्रण हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 2 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें सिर्फ 10 रन दिए, हालांकि वह कोई विकेट हासिल नहीं कर सके।

उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी से गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज़ों को बांधकर रखा और अपनी स्विंग व तेज़ गेंदबाज़ी से टीम मैनेजमेंट को काफी प्रभावित किया। टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों में उन्हें और मौके मिल सकते हैं, जहां वे टीम के लिए आगे चलकर एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़े : IPL 2026 के बीच टीम के नए कोच का हुआ ऐलान, सिर्फ 9 शतक लगाने वाले खिलाड़ी को मिली अब कमान

FAQS

GT vs MI मुकाबले का क्या नतीजा रहा ?

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!