IPL became a disaster for Team India, 4 star players of India got injured just before the T20 World Cup.

T20 World Cup 2024: 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का आगाज होने जा रहा है, जिसमें अपनी जगह पक्की करने के लिए भारत के कई खिलाड़ी आईपीएल खेल रहे हैं। ताकि यहां अच्छा करने पर उन्हें सीधा टी20 टीम में मौका मिल जाएगा। चूंकि आगामी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए टीम इंडिया (Team India) का चयन आईपीएल 2024 के आधार पर किया जाएगा।

लेकिन यही आईपीएल कई खिलाड़ियों के लिए काल बन गया है। आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम ऐसे ही 4 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि आईपीएल 2024 के बीच चोटिल हो गए हैं।

Advertisment
Advertisment

T20 World Cup 2024 से पहले चोटिल हुए यह 4 खिलाड़ी

IPL became a disaster for Team India, 4 star players of India got injured just before the T20 World Cup.

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में खेलना लगभग-लगभग तय था। लेकिन अब वह इंजर्ड हो गए हैं। कुलदीप इन दिनों दिल्ली कैपिटल्स के खेमें का हिस्सा हैं और उन्हें कमर में चुभन की समस्या है, जिसके चलते वह लगातार मुकाबले मिस कर रहे हैं।

मयंक यादव (Mayank Yadav)

आईपीएल 2024 में एलएसजी की ओर से डेब्यू करने वाले मयंक यादव ने केवल 2 मैचों में 6 विकेट लेकर और अपनी तेज रफ़्तार गेंदों से सभी का छक्के छुड़ाकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) की टीम में अपनी जगह लगभय तय कर ली थी। लेकिन अब अचानक उन्हें साइड स्ट्रेन इंजरी हो गई है। यानी उनकी बगल की मांसपेशियां में खिंचाव आ गया है, जिससे उनका भी आगे खेल पाना संभव नहीं लग रहा है।

मुकेश कुमार (Mukesh Kumar)

इस लिस्ट के अगले खिलाड़ी मुकेश कुमार हैं, जोकि दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं। लेकिन अब उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई है। यानी उनकी मांसपेशियां में खिंचाव आ गया है, जिस वजह से वह काफी समय के लिए क्रिकेट से दूर हो सकते हैं, जोकि भारत और भारतीय क्रिकेट दोनों के लिए काफी बड़ा झटका है।

Advertisment
Advertisment

संदीप शर्मा (Sandeep Sharma)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) से पहले चोटिल होने वाले खिलाड़ियों में चौथा नाम राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा का है, जोकि इस समय चोट के चलते टीम से बाहर हैं। हालांकि आरआर ने यह साफ नहीं किया है कि आखिर उन्हें कैसी इंजरी है। लेकिन उनका इंजर्ड होना परेशान करने वाला है।

यह भी पढ़ें: जिस खिलाड़ी के चलते हम देख रहे थे टी20 वर्ल्ड कप जीतने के सपने, उसे ही IPL ने कर दिया चोटिल, अब नहीं खेलेगा मैच