Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज के लिए संभावित टीम इंडिया

Team India announced for the 3 match ODI series against Australia! 12 bowlers included in the 16 member squad

टीम इंडिया (Team India): भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के बाद से केवल 2 वनडे सीरीज खेली है। जिसमें साउथ अफ्रीका और श्रीलंका टीम का नाम शामिल है। जबकि साल 2024 में अब टीम इंडिया (Team India) को कोई भी वनडे सीरीज नहीं खेलनी है। हालांकि, टीम इंडिया को साल 2025 में कई वनडे सीरीज खेलनी है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ भी भारत का मुकाबला होना है।

अभी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने वाली है। 22 नवंबर से इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। जबकि साल 2025 में ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जानी है। जिसके लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में 12 गेंदबाजों को मौका मिल सकता है।

Team India में हो सकते हैं बदलाव

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज के लिए संभावित टीम इंडिया 1

फरवरी 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी खेला जाना है। जिसके बाद भारतीय वनडे टीम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। क्योंकि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद टीम इंडिया के कई सीनियर खिलाड़ी वनडे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

जिसमें कप्तान रोहित शर्मा का भी नाम शामिल है। इस लिए अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे सीरीज में टीम इंडिया को एक नया कप्तान मिल सकता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल को मिल सकती है।

12 गेंदबाजों को स्क्वाड में मिल सकती है जगह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के 16 सदस्यीय टीम में 12 गेंदबाजों को मौका मिल सकता है। क्योंकि, नए हेड कोच गौतम गंभीर अब वनडे और टी20 फॉर्मर में टीम इंडिया के स्क्वाड में ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर खिलाड़ियों को मौका दे रहें हैं। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी ऐसे 12 खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। जो की टीम के लिए गेंदबाजी कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के स्क्वाड में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह और शुभमन गिल को मौका मिल सकता है और यह सभी खिलाड़ी टीम इंडिया के गेंदबाजी कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए Team India का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

Also Read: वानखेड़े टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11 घोषित! कोहली-रोहित-गिल को गंभीर ने निकाला, तो केएल राहुल को मिली अहम जिम्मेदारी

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!