Posted inक्रिकेट (Cricket)

RR vs DC मैच के बाद IPL 2026 Points Table, राजस्थान के हाथ से निकला बड़ा मौका, दिल्ली की जीत से CSK को झटका

RR vs DC मैच के बाद IPL 2026 Points Table, राजस्थान के हाथ से निकला बड़ा मौका, दिल्ली की जीत से CSK को झटका

IPL 2026 Points Table After RR vs DC Match: आईपीएल के 19वें सीजन का 43वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ। इस मुकाबले में दिल्ली का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला और अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान की 7 विकेट से हार हुई। 226 के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने 5 गेंद शेष रहते जीत दर्ज कर ली।

इस सीजन जयपुर में राजस्थान ने अभी तक दो मैच खेले और दोनों में ही बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। चलिए हम आपको बताते हैं कि RR vs DC मैच के नतीजे से IPL 2026 Points Table में क्या हलचल हुई।

हार के कारण IPL 2026 Points Table में राजस्थान के हाथ से टॉप 3 में आने का निकला मौका

RR vs DC मैच के बाद IPL 2026 Points Table, राजस्थान के हाथ से निकला बड़ा मौका, दिल्ली की जीत से CSK को झटका

इस मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स 12 अंक के साथ IPl 2026 Points Table में चौथे स्थान पर थी और उसका नेट रन रेट +0.617 था। वहीं, तीसरे स्थान पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद के भी इतने ही अंक थे लेकिन +0.832 के NRR के साथ बढ़त बना रखी थी। ऐसे में राजस्थान के पास मौका था कि दिल्ली को हराकर तीसरा स्थान हासिल कर ले लेकिन आरआर चूक गई।

अब IPL 2026 Points Table में राजस्थान रॉयल्स की टीम चौथे स्थान पर तो काबिज है लेकिन हार के कारण उसका नेट रन रेट +0.510 हो गया है। उसने 10 मैच खेल लिए हैं, इस दौरान 6 में जीत दर्ज की है और 4 में हार का सामना किया है।

IPL 2026 Points Table में दिल्ली को एक स्थान का फायदा

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बड़ी जीत से दिल्ली कैपिटल्स को IPL 2026 Points Table में फायदा हुआ है। अब टीम एक स्थान की छलांग से सातवें से छठे स्थान पर गई है, जिसके कारण चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी पोजीशन छोड़कर नीचे जाना पड़ा है। दिल्ली के खाते में अब 9 मैच के बाद 5 जीत से 10 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -0.895 है।

इसके अलावा अन्य टीमों की स्थिति पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ा है। टॉप 3 में पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद है। वहीं, पांचवें स्थान पर गुजरात टाइटंस है। जबकि आठवें स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स, नौवें में मुंबई इंडियंस और सबसे अंत में लखनऊ सुपर जायंट्स काबिज है।

RR vs DC मैच के बाद IPL 2026 Points Table

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 पंजाब किंग्स 8 6 0 1 13 +1.043
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 6 3 0 12 +1.420
3 सनराइजर्स हैदराबाद 9 6 3 0 12 +0.832
4 राजस्थान रॉयल्स 10 6 4 0 12 +0.510
5 गुजरात टाइटंस 9 5 4 0 10 -0.192
6 दिल्ली कैपिटल्स 9 4 5 0 8 -0.895
7 चेन्नई सुपर किंग्स 8 3 5 0 6 -0.121
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 8 2 6 1 5 -0.751
9 मुंबई इंडियंस 8 2 6 0 4 -0.784
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 8 2 6 0 4 -1.106

ऐसा रहा RR vs DC मैच का हाल

टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 225/6 का स्कोर बनाया। हालांकि, शुरुआत काफी खराब रही क्योंकि यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के रूप में दोनों ओपनर सिंगल डिजिट स्कोर बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, कप्तान रियान पराग का कमाल देखने को मिला, जो सीजन में पहली बार शानदार लय में नजर आए और उन्होंने 90 रनों की पारी खेली। ध्रुव जुरेल ने 42 रन बनाए। आखिरी में डोनोवन फरेरा ने सिर्फ 14 गेंदों में 47 रन नाबाद जड़ दिए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए सीजन में पहली बार खेल रहे मिचेल स्टार्क सबसे सफल गेंदबाज रहे और उनके खाते में तीन विकेट आए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स कभी परेशानी में नहीं दिखी और उसने 19.1 ओवर में 226/3 का स्कोर बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दिल्ली की पारी में सबसे ज्यादा 75 रन केएल राहुल ने बनाए। वहीं, पथुम निसांका ने भी 62 रनों का योगदान दिया। नितीश राणा ने 33 रनों की पारी खेली। वहीं, आशुतोष शर्मा (25*) और ट्रिस्टन स्टब्स (18*) ने मैच खत्म किया। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे और रवींद्र जडेजा 1-1 विकेट के साथ सफल गेंदबाज रहे।

FAQs

IPL 2026 Points Table में दिल्ली की टीम एक स्थान के फायदे से किस स्थान पर पहुंच गई है?
छठे स्थान

यह भी पढ़ें: RR vs DC: दिल्ली ने राजस्थान को 7 विकेट से दी मात, हासिल किया अपना सबसे बड़ा टारगेट; राहुल-स्टार्क का जबरदस्त योगदान

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!