RR vs DC: जयपुर में खेले गए IPL 2026 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। मैच में पहले खेलते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 225/6 का स्कोर बनाया, जवाब में दिल्ली की टीम ने 19.1 ओवर में 226/3 का स्कोर बनाया। इस तरह दिल्ली ने आईपीएल में अपने सबसे सफल रन चेज को अंजाम दिया।
राजस्थान की खराब शुरुआत, RR vs DC मैच में सूर्यवंशी-जायसवाल शुरुआत में ही आउट

RR vs DC मैच में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मुकाबले की पहली गेंद डालने वाले मिचेल स्टार्क के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार शॉट खेला और छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। इसके बाद स्टार्क ने डॉट गेंद डाली और फिर तीसरी गेंद फुल टॉस डाली, जो थोड़ी अधिक ऊंचाई पर थी। यशस्वी ने ऑन साइड पर शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद हवा में चली गई और स्टार्क ने अपनी ही गेंद पर कैच लपकते हुए जायसवाल को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस तरह उनकी पारी महज 6 रन पर समाप्त हो गई।
इसके बाद, पारी के दूसरे ओवर में स्ट्राइक पर आने वाले वैभव सूर्यवंशी ने चौके के साथ खाता खोला लेकिन अगली ही गेंद पर आउट हो गए। नीचे की तरफ डिप होती फुल-टॉस गेंद को सूर्यवंशी पीछे हटकर खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बॉल बल्ले के निचले किनारे से लगकर बैक पैड से टकराकर स्टंप्स पर जा लगी। इस तरह सूर्यवंशी भी 4 रन बनाकर आउट हो गए और उनके विकेट का गेंदबाज काइल जेमिसन ने बहुत ही आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया।
पराग-जुरेल की शतकीय साझेदारी, राजस्थान की RR vs DC मैच में मजबूत वापसी
शुरुआत में ही दो फॉर्म वाले ओपनर्स का विकेट खोने से राजस्थान रॉयल्स पर दबाव आ गया था लेकिन फिर ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर कप्तान रियान पराग ने मोर्चा संभाला। इस सीजन अब तक फ्लॉप रहने वाले पराग ने शुरुआत से ही आक्रामक रूख अपनाया और छठे ओवर में राजस्थान के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। इसके बाद RR vs DC मैच में राजस्थान की टीम ने पावरप्ले का अंत 56/2 के स्कोर पर किया।
पावरप्ले के बाद, रनों की रफ़्तार थोड़ी धीमी पड़ी लेकिन रियान पराग ने ध्रुव जुरेल के साथ तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की और 32 गेंदों में अपना अर्धशतक भी जड़ा। इन दोनों ने आगे भी साझेदारी जारी रखी और 102 रन जोड़े। इसके बाद, जुरेल 30 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हो गए।
शतक से चूके पराग, फरेरा ने RR vs DC मैच में तूफानी बल्लेबाजी से पारी का किया अंत
चौथे विकेट के लिए रियान पराग को रवींद्र जडेजा का साथ मिला। इन दौरान पराग ने ही आक्रामकता दिखाई, जबकि जडेजा ज्यादा तेजी से बैटिंग नहीं कर पाए और 14 गेंदों में 20 रन बनाकर 167 के स्कोर पर आउट हुए। 17वें ओवर में ही पराग भी आउट हो गए। उन्होंने 50 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली। आखिरी के ओवरों में डोनोवन फरेरा का तूफ़ान देखने को मिला, जिन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में 47 रन नाबाद बनाए। उनकी पारी में दो चौके और छह छक्के शामिल रहे। इस तरह राजस्थान ने RR vs DC मैच में 225 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
दिल्ली की जोरदार शुरुआत, राहुल-निसांका ने की RR vs DC मैच में शतकीय साझेदारी
RR vs DC मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत जबरदस्त रही। केएल राहुल और पथुम निसांका की जोड़ी ने डटकर राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाजों का सामना किया और पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए टीम ने 70 रन बनाए। निसांका ज्यादा आक्रामक नजर आए और उन्होंने अपने आईपीएल करियर का पहला पचास 23 गेंदों में पूरा किया। वहीं, राहुल ने भी 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी हुई, जिसका अंत रवींद्र जडेजा ने किया। निसांका 33 गेंदों में 62 रन बनाकर 10वें ओवर में आउट हुए।
राहुल-नितीश हुए आउट, स्टब्स-आशुतोष ने दिल्ली को RR vs DC मैच में दिलाई जीत
इसके बाद, केएल राहुल का साथ देने आए नितीश राणा ने आक्रमक अंदाज में रन बटोरे और स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। राणा ने 17 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली और राहुल के साथ 61 रन जोड़े। 15वें ओवर में नितीश आउट हुए और फिर 16वें ओवर में राहुल भी चलते बने। उनके बल्ले से 75 रनों की पारी आई।
यहां से राजस्थान रॉयल्स की वापसी की उम्मीद जगी थी लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने 24 गेंदों में 49 रनों की अविजित साझेदारी करते हुए RR vs DC मैच में अपनी टीम को जीत दिला दी। आशुतोष ने 25 और स्टब्स ने 18 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर तुषार देशपांडे और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।
FAQs
RR vs DC मैच में दिल्ली ने कितने रनों का लक्ष्य हासिल किया?
यह भी पढ़ें: IPL 2026: ऑक्शन में सस्ते, मैदान पर महंगे! कम कीमत में बड़े मैच विनर साबित हुए ये 4 खिलाड़ी