CSK gets a big shock during IPL 2024! Dhoni can leave the team for this reason

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन का 34वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (LSG vs CSK) के बीच खेला लखनऊ के इकाना मैदान पर खेला जाना है। बात करें चेन्नई सुपर किंग्स टीम की तो अभी टीम पॉइंट्स टेबल पर 6 मैचों में 4 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है।

लखनऊ के खिलाफ अगर सीएसके जीत हासिल करती है तो टीम दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। लेकिन लखनऊ मुकाबले से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि, टीम के दिग्गज खिलाड़ी (MS Dhoni) अब आईपीएल 2024 (IPL 2024) में नहीं खेल सकते हैं। जिसके चलते सीएसके टीम को बड़ा झटका लग सकता है।

Advertisment
Advertisment

धोनी हो सकते हैं IPL 2024 से बाहर

IPL 2024 के बीच CSK को लगा बड़ा झटका, धोनी इस कारण बीच में ही छोड़ेंगे टीम का साथ 1

चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी इस सीजन ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं। क्योंकि, आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले ही एमएस धोनी ने टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। जिसके चलते धोनी इस सीजन बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सीएसके की तरफ से खेल रहे हैं। बता दें कि, चेन्नई का पिछला मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ खेला गया था।

जिसमें धोनी ने शानदार बल्लेबाजी की। लेकिन अब सोशल मीडिया पर धोनी को लेकर कुछ पोस्ट वायरल हो रहे हैं। जिसमें बताया जा रहा है कि, मुंबई के खिलाफ मुकाबले में धोनी चोटिल हो गए थे। जिसके चलते अब वह पुरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। हालांकि, अब देखना होगा कि, धोनी लखनऊ के खिलाफ खेलते हुए नजर आते हैं या नहीं।

यहाँ देखें धोनी के लंगड़ाकर चलने का वीडियो

Advertisment
Advertisment

IPL 2024 में चला है धोनी का बल्ला

बता दें कि, 42 वर्षीय एमएस धोनी की बल्लेबाजी की झलक पाने के लिए सभी फैंस काफी बेसर्ब्री से इंतजार करते हैं। जिसके चलते सीएसके के मुकाबले में हमें काफी दर्शक देखने को मिलते हैं। धोनी आईपीएल 2024 में अपने सभी फैंस को बिलकुल भी निराश नहीं किए हैं।

क्योंकि, धोनी अबतक इस सीजन 3 पारियों 236 की स्ट्राइक रेट से 59 रन बना चुकें हैं। धोनी दिल्ली के खिलाफ मात्र 16 गेंद में ही 37 रन बनाए थे। जबकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी ने 20वें ओवर की अंतिम 4 गेंद में 3 छक्के लगाकर मात्र 4 गेंदों में 20 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

लखनऊ के खिलाफ जीत हासिल करना चाहेगी सीएसके

आईपीएल 2024 में अपने 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स टीम जीत हासिल करने उतरेगी। क्योंकि, टीम इस मुकाबले में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जाने की अपनी उम्मीदों को और भी मजबूत करना चाहेगी। बता दें कि, अबतक सीएसके और लखनऊ के बीच 3 मैच खेले गए हैं। जिसमें दोनों ही टीम 1-1 जीत हासिल कर चुकी हैं। जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा था।

Also Read: ‘कैसे भी करके बस जीतना था’, पंजाब को हराकर अकड़ में दिखे हार्दिक पांड्या, ये षड्यंत्र रचकर मुंबई को दिलाई जीत