CSK suffered these 3 big losses after removing MS Dhoni from the captaincy, Mahi also started sweating after seeing the loss

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट का महाकुंभ यानी आईपीएल आज (22 मार्च) से शुरू होने जा रहा है, जिसके पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (CSK vs RCB) होने वाली हैं। यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। मगर इस मुकाबले से पहले ही चेन्नई के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कप्तानी छोड़ दी है।

एम एस धोनी (MS Dhoni) ने टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को सौंपी है, जिन्होंने अभी तक एक भी आईपीएल मैच में कप्तानी नहीं की है। धोनी के कप्तानी से हटने के बाद से ही चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को काफी नुकसान हो रहे हैं। आइए एक-एक करके उन 3 बड़े नुकसानों के बारे में जानते हैं, जोकि चेन्नई को एम एस धोनी (MS Dhoni) के कप्तान पद से हटने के बाद से हो रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

MS Dhoni के कप्तानी छोड़ने से CSK को हुआ भारी नुकसान!

CSK suffered these 3 big losses after removing MS Dhoni from the captaincy, Mahi also started sweating after seeing the loss

ब्रांड वैल्यू में गिरावट

दरअसल, एम एस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल के पहले सीजन यानी आईपीएल 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं और इस दौरान उन्होंने चेन्नई को 5 ट्रॉफी जिताई है। उनकी कप्तानी में चेन्नई ने कई बड़े रिकार्ड्स तोड़े हैं और दिन-प्रतिदिन उनकी ब्रांड वैल्यू में इजाफा होता आया है। साथ ही धोनी भारतीय टीम के भी सबसे सफल कप्तानों में से हैं। ऐसे में एक इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ी का किसी भी टीम में होने से उसकी ब्रांड वैल्यू में काफी बढ़त देखने को मिलती है।

लेकिन अब धोनी के कप्तानी छोड़ने से चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड वैल्यू में गिरावट होना शुरू हो गई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार चेन्नई की ब्रांड वैल्यू में करीब 15-20% की गिरावट होने वाली है। इस समय में CSK की ब्रांड वैल्यू करीब 672 करोड़ रुपये है।

फैंस की संख्या में कमी

जैसे ही एम एस धोनी (MS Dhoni) के कप्तानी से हटने की खबर सामने आई उसके बाद से ही चेन्नई सुपर किंग्स के सोशल मीडिया अकाउंट को लोगों ने अनफॉलो करना शुरू कर दिया। इस समय लगातार सीएसके के फैन फॉलोविंग में कमी आ रही है। बता दें कि चेन्नई फ्रेंचाइजी की असली पहचान एम एस धोनी (MS Dhoni) हैं।

Advertisment
Advertisment

ऐसे में उनका कप्तान पद से हटना फैंस के लिए काफी बड़ा झटका है। जिस तरह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के मुंबई इंडियंस के कप्तान से हटने के बाद उसकी फैन फॉलोविंग में कमी आई। उसी तरह चेन्नई के फैंस की संख्या में भी गिरावट देखने मिल रही है।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

एम एस धोनी (MS Dhoni) के कप्तान पद से हटने के बाद कई फैंस को लग रहा है कि चेन्नई ने उन्हें जानबूझकर कप्तानी से हटाया है, जिस वजह से सोशल मीडिया पर कई फैंस फ्रेंचाइजी को लेकर आपत्तिजनक बातें कह रहे हैं। मालूम हो कि हाल ही में मुंबई इंडियंस ने भी अचानक अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था।

इसी वजह से धोनी फैंस को लग रहा है कि चेन्नई ने भी धोनी को कप्तानी से हटा दिया है। इसके फ्रेंचाइजी की छवि काफी खराब हो रही है और सोशल मीडिया पर फैंस के मन में टीम को लेकर गलत बातें चल रही हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2024 में चैंपियन बनने की दावेदार थी ये टीम, लेकिन एक साथ 4 खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद हो गया बेड़ा गर्क