Dhoni won the hearts of the fans by playing an inning of 37 runs at the age of 42, even after the defeat of Chennai, the fans showered love.

धोनी (Dhoni): आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 13वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस सीजन पहले बार बल्लेबाजी करने आए। धोनी ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए और मैदान पर सभी फैंस जमकर धोनी-धोनी के नारे लगाए।

धोनी (Dhoni) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 37 रनों की तूफानी पारी खेली। जिसके बाद अब फैंस धोनी के ऊपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सीएसके को इस मुकाबले में 20 रनों से हार का सामना करना है।

Advertisment
Advertisment

धोनी की बल्लेबाजी देख फैंस हुए मस्त

'भाई की क्या फिटनेस है', 42 की उम्र में 37 रन की पारी खेल धोनी ने जीता फैंस का दिल, चेन्नई की हार के बाद भी फैंस ने लुटाया प्यार 1

आईपीएल 2024 में सीएसके की कप्तानी एमएस धोनी नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते धोनी बल्लेबाजी भी 8वें नंबर पर करने आ रहे हैं। बता दें कि, दिल्ली के खिलाफ धोनी ने मात्र 16 गेंद में ही 37 रन बनाए। अपनी इस ताबड़तोड़ पारी में धोनी ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। धोनी 42 साल के हो गए हैं। लेकिन उनकी पारी देखकर अब फैंस उनकी फिटनेस को खूब सराह रहे हैं। धोनी की यह पारी भले ही टीम को जीत नहीं दिला पाई। लेकिन सीएसके फैंस धोनी की यह पारी देखकर मस्त हो गए हैं।

यहां देखें रिएक्शन:

Advertisment
Advertisment

https://twitter.com/pulkit5Dx/status/1774497569617711268/photo/1

Also Read: IPL 2024 POINTS TABLE: हार के बाद CSK को भारी नुकसान, तो मुंबई को बड़ा जीवनदान दे गई धोनी की टीम