flopped-in-ranji-trophy-arjun-tendulkar-still-dreams-of-playing-test-cricket-then-cuts-his-fathers-nose

Arjun Tendulkar : किसी भी क्रिकेट खिलाड़ी का सपना हो अपने देश के लिए क्रिकेट खेलने का, लेकिन लगातार बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाने की वजह उनका सपना, सपना ही रह जाता है। कुछ ऐसी ही कहानी है गोवा के लिए रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) मैच खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की।

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन का रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है। वह ना तो बैट और ना ही गेंद से संतोषजनक प्रदर्शन कर पा रहे हैं। दिग्गज खिलाड़ी के बेटे होने के नाते उनका इस तरह का शर्मनाक प्रदर्शन सचिन तेंदुलकर का भी नाम खराब कर रहा है

Advertisment
Advertisment

पंजाब के खिलाफ 23 रन ही बना पाए Arjun Tendulkar

रणजी ट्रॉफी में फ्लॉप, फिर भी टेस्ट क्रिकेट खेलने का ख्वाब देख रहे अर्जुन तेंदुलकर, फिर कटाई पापा की नाक 1

रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के एलिट ग्रुप सी के मुकाबले में इस समय गोवा और पंजाब के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोवा की टीम महज 104 रनों पर सिमट गई सर्वाधिक स्कोर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने बनाया। उनके बल्ले से 23 रन निकला।

गेंदबाजी में भी अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। उन्हें सिर्फ एक विकेट ही मिल पाया। पंजाब की पहली पारी 190 रन पर सिमट गई। हालांकि पहली पारी के आधार पर पंजाब के।पास 86 रनों की बढ़त है।

अब तक निराशाजनक रहा है Arjun Tendulkar का रणजी में प्रदर्शन

इस सीजन रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) का प्रदर्शन निराशजनक रहा है। पंजाब के खिलाफ मुकाबले से पहले अर्जुन 3 मैच खेल चुके हैं। त्रिपुरा के खिलाफ दोनों पारियों में 11 और 10 रन ही बना पाए और सिर्फ 2 विकेट ही ले पाए।

Advertisment
Advertisment

चंडीगढ़ के खिलाफ एक एक पारी में बल्लेबाजी करने को मिला अर्जुन में 70 रनों की पारी खेली और मैच में एक विकेट लिया। कर्नाटक के खिलाफ मुकाबले में अर्जुन में दोनों पारियों में 52 और 6 रन बनाए और कोई भी विकेट नहीं ले पाए।

IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं Arjun Tendulkar

अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को मुंबई इंडियंस में 50 लाख में खरीदा था। 2023 के आईपीएल में एडिशन में अर्जुन ने आईपीएल में मुंबई की ओर से डेब्यू करने को मिला था। कुछ मैचों में अर्जुन गेंदबाजी और बल्लेबाजी की थी।

यह भी पढ़ेंः सहवाग-सचिन से भी खतरनाक ओपनर हैं ये युवा बल्लेबाज, लेकिन रोहित ने अपनी जगह बचाने की चक्कर में कभी नहीं दिया मौका