glenn-maxwell-join-signed-with-washington-freedom-in-major-league-cricket-during-ipl-2024

Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल इस समय IPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं। SRH के खिलाफ ये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज नहीं खेला था। हवाला ये दिया गया था कि वो अच्छे फॉर्म में नहीं है। ये साफ़ दिखा भी है क्योंकि मुंबई के खिलाफ तो मैक्सवेल खाता तक नहीं खोल सके थे।

इसी बीच खबर ये भी है कि ये खिलाड़ी RCB के कुछ अगले मैच भी नहीं खेलेगा। अगर ऐसा होता है, तो ये विराट कोहली की टीम के लिए बड़ा झटका है। वैसे इसी बीच एक और जानकारी सामने आई है और उसके मुताबिक ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और RCB के रास्ते अलग हो रहे हैं। आइये समझते हैं, क्या है पूरी जानकारी।

Advertisment
Advertisment

IPL 2024 के बीच इस टीम से जुड़े Glenn Maxwell

RCB के लिए कुछ मुकाबले नहीं खेलने वाले ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने IPL 2024 के बीच एक नई टीम से जुड़ने की बात कह दी है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या बीच आईपीएल में मैक्सवेल RCB का साथ छोड़ देंगे। क्या ये विराट कोहली के लिए एक झटके वाली खबर है। अगर आप ऐसा समझ रहे हैं, तो आप गलत हैं।

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने नई टीम से जुड़ने का ऐलान जरूर किया है लेकिन वो आईपीएल को नहीं छोड़ रहे हैं। दरअसल, मैक्सवेल वॉशिंगटन फ्रीडम की टीम से जुड़ने वाले हैं, जो मेजर क्रिकेट लीग का हिस्सा है।

वॉशिंगटन फ्रीडम से जुड़ने पर बोले Glenn Maxwell

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने खुद इस बात का ऐलान किया है कि वो मेजर क्रिकेट लीग की टीम वॉशिंगटन फ्रीडम से जुड़ने वाले हैं। मैक्सवेल कहते हैं कि उन्हें बहुत ख़ुशी हो रही है कि वो वॉशिंगटन फ्रीडम से जुड़ रहे हैं। वो पिछले साल से ही इस चीज के लिए काफी उत्सुक थे और यहाँ खेलना चाहते थे। अब उन्हें मौका मिल ही गया।

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) आगे कहते हैं कि उन्होंने इस विषय में रिकी पोंटिंग और अन्य खिलाड़ियों से बात की। कई ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मेजर क्रिकेट लीग खेलते हैं।

Advertisment
Advertisment

बता दें कि बेंगलुरु के ही लोकी फर्ग्युसन वाशिंगटन टीम का हिस्सा हैं और मैक्सवेल उनके साथ खेलने के लिए कब से बेकरार हैं। इस टूर्नामेंट के आगे बढ़ने की मैक्सवेल ने कामना भी की।

IPL 2024 में नहीं चल रहा Glenn Maxwell का बल्ला

आपको बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) आईपीएल 2024 में अब तक फ्लॉप ही रहे हैं। उनके बल्ले को मानों सांप सूंघ गया है। रन निकलना तो दूर उनका क्रीज पर टिकना भी अब मुश्किल हो चुका है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मैक्सवेल ने अब तक 6 मैच खेले हैं और मात्र 32 रन ही बनाए हैं। ऐसे में RCB की टीम में होना उनपर सवालियां निशान जरूर खड़े करता है।

ये भी पढें: बांग्लादेश टी20 सीरीज में B टीम उतारेगी भारत, शुभमन गिल करेंगे कप्तानी, रियान पराग व मयंक यादव खेलते हुए दिखेंगे