Glenn Maxwell
Glenn Maxwell

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) मैदान में अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और ये महज कुछ ही ओवरों में पूरी विरोधी गेंदबाजी लाइनअप को तहस-नहस करने की क्षमता रखते हैं। ग्लेन मैक्सवेल की गिनती मौजूदा समय के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में की जाती है और जब बात आ जाए  टी 20 क्रिकेट की तो फिर कोई खिलाड़ी इनके आस पास नहीं भटकता है।

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) इस समय कंगारू टीम के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ टी 20 सिरीज में भाग ले रहे हैं और इन्होंने हाल ही में खेले गए एक टी 20 मैच में खतरनाक अंदाज से बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

Advertisment
Advertisment

Glenn Maxwell ने खेली शतकीय पारी

Glenn Maxwell - 100
Glenn Maxwell – 100

दिग्गज कंगारू बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) इस समय अपनी टीम के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ टी 20 सीरीज खेल रहे हैं और इस टी 20 सीरीज के एक मुकाबले में उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेल सभी को हैरान कर दिया है। ग्लेन मैक्सवेल ने इस शतकीय पारी के दौरान सभी कैरिबियाई गेंदबाजों की बराबर कुटाई की है।

मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने इस शतकीय पारी के दौरान 55 गेदों का सामना करते हुए 12 चौकों और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 120 रन बनाए। इस आक्रमक पारी के दौरान ग्लेन मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट 218.18 का रहा।

Glenn Maxwell ने की रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी

वेस्टइंडीज के खिलाफ 120 रनों की आक्रमक पारी को खेल मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बराबरी कर ली है। दरअसल बात यह है कि, अंतर्राष्ट्रीय टी 20 में रोहित शर्मा के नाम 5 शतक हैं और इस शतकीय पारी के साथ मैक्सवेल के नाम भी टी 20 क्रिकेट में 5 शतक हो गए हैं।

इसके अलावा अगर बात करें सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की तो रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के बाद सूर्यकुमार यादव के नाम 4 शतक दर्ज हैं तो वहीं पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम के नाम भी 3 शतक हैं।

Advertisment
Advertisment

कुछ ऐसा है टी 20 में ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन

अगर बात करें ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के टी 20 क्रिकेट में प्रदर्शन की तो इन्होंने अपने करियर में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया है। ग्लेन मैक्सवेल ने अपने करियर में खेले गए 102 मैचों की 94 पारियों में 155.26 के स्ट्राइक रेट से 2405 रन बनाए हैं और इस दौरान इनके बल्ले से 5 शतकीय और 10 अर्धशतकीय पारियां भी निकली हैं। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो इन्होंने अपने करियर में 7.87 की इकॉनमी रेट से 40 विकेट अपने नाम किए हैं।

इसे भी पढ़ें – 40 साल की उम्र भी पार कर चुके हैं ये 3 भारतीय खिलाड़ी, लेकिन अभी भी नहीं लेना चाहते संन्यास, युवाओं के लिए बने हुए हैं ग्रहण

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...