Hardik Pandya revealed wants to play only IPL

Hardik Pandya: पिछले कई महीनों से टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या काफी चर्चाओं में रहे हैं। दरअसल पिछले साल के आखिर में टीमों के बीच हो रही ट्रेडिंग के दौरान वह गुजरात टाइटंस को छोड़कर मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए थे। इस फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक (Hardik Pandya) को कप्तान बना दिया गया था। आगामी संस्करण में वह टीम की अगुवाई करने वाले हैं। आईपीएल में खेलने को लेकर इस खिलाड़ी की सच्ची भावना अब बाहर आई है। एक हालिया इंटरव्यू में इस लीग में खेलने पर उन्होंने बड़ी बात कही है।

Hardik Pandya ने आईपीएल में खेलने को लेकर कही ये बात

Hardik Pandya
Hardik Pandya

आगामी आईपीएल 2024 में काफी कुछ बदला-बदला सा नजर आने वाला है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की कमान इस सीजन में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में रहने वाली है। बता दें कि इससे पहले हार्दिक ने 2022 और 2023 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी की थी। वहीं साल 2021 तक वह MI खेमे का ही हिस्सा थे।

Advertisment
Advertisment

इसी बीच इस 30 वर्षीय ऑलराउंडर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने बताया कि इस लीग में खेलने के उनके क्या मायने हैं। दरअसल हार्दिक ने कहा, “आईपीएल ने मुझे सब कुछ दिया है। आईपीएल ने मुझे मेरी पहचान दी। वरना मैं अभी भी बड़ौदा में होता।”

यह भी पढ़ें: धोनी के बाद इन 2 खिलाड़ियों से भी छिनी गई IPL 2024 की कप्तानी, अचानक हुआ नए कप्तानों का ऐलान

2015 में किया था Hardik Pandya ने मुंबई के लिए डेब्यू

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आईपीएल में दुबारा अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी में लौट आए हैं। इस खिलाड़ी ने साल 2015 में मुंबई इंडियंस की तरफ से इस लीग में अपना डेब्यू करने के बाद से 2021 तक नीली जर्सी पहनी थी। वहीं साल 2022 में उन्होंने खुद को मुंबई की टीम से अगल कर लिया। पहली बार आईपीएल में जुड़ी गुजरात टाइटंस का हिस्सा बनकर वह इस टीम के कप्तान भी बन गए। उन्होंने पहले ही सीजन में GT को चैंपियन बना दिया था। वहीं साल 2023 में उन्होंने गुजरात को फाइनल में पहुंचाया था, जहां उन्हें सीएसके के हाथों हार मिली थी।

Advertisment
Advertisment

सोशल मीडिया पर हुई थी काफी आलोचना

सोशल मीडिया पर फैंस ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के इस फैसला की काफी आलोचना की थी। गौरतलब है कि इस खिलाड़ी ने बिना किसी खबर के गुजरात टाइटंस को छोड़कर मुंबई इंडियंस का दामन थाम लिया। उनके आते ही MI ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया। हिटमैन ने अपनी अगुवाई में इस टीम को पांच आईपीएल टाइटल जिताए थे। हार्दिक के कप्तान बनने के ऊपर ऐसा भी कहा जा रहा था कि वह इस टीम में कप्तानी की शर्त पर ही लौटे थे।

मुंबई इंडियंस इस दिन खेलेगी अपना पहला मैच

आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। पहले मैच में गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ होने वाली है। वहीं मुंबई इंडियंस की अगर बात करें तो वह गुजरात टाइटंस के विरुद्ध अपना पहला मैच खेलेगी। अहमदाबाद में 24 मार्च को यह मैच आयोजित किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: एमएस धोनी के कप्तानी छोड़ने पर भावुक हुए रोहित शर्मा, थाला के लिए कही ये दिल छू लेने वाली बात