सूर्या-डिविलियर्स से भी खतरनाक है ये बल्लेबाज, गेल के अंदाज में लगाता छक्के, क्रिकेट पंडित मान रहे T20 का नया बॉस 1

डिविलियर्स (Villiers): क्रिकेट की दुनिया में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैदान पर किसी भी गेंदबाजी लाइनअप की धज्जियां उड़ा देते हैं। जिसमें सूर्यकुमार यादव, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल का नाम शामिल है। इन 3 खिलाड़ियों को दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है। इन तीनों खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल और टी20 लीग में अपनी बल्लेबाजी से तबाही मचा दी थी।

जिसके चलते इन तीनों खिलाड़ियों को दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है। वहीं, आज हम इस ऐसे खिलाड़ी की बात करेंगे जो की अब क्रिकेट दुनिया पर अपनी बल्लेबाजी से राज कर रहा है और आने वाले समय में टी20 क्रिकेट का नया बॉस बन सकता है।

Advertisment
Advertisment

यह खिलाड़ी बन सकता है टी20 क्रिकेट का नया बॉस

सूर्या-डिविलियर्स से भी खतरनाक है ये बल्लेबाज, गेल के अंदाज में लगाता छक्के, क्रिकेट पंडित मान रहे T20 का नया बॉस 2

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) हैं। बता दें कि, हेनरिक क्लासेन आने वाले समय में दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज साबित होंगे। क्योंकि, पिछले कुछ सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट आउट टी20 लीग में हेनरिक क्लासेन अपने बल्ले से तबाही मचा सकते हैं।

बता दें कि, हेनरिक क्लासेन के पास सूर्यकुमार यादव और एबी डिविलियर्स जैसे 360 डिग्री में शॉट खेल सकते हैं। वहीं, महान खिलाड़ी क्रिस गेल की तरह क्लासेन बड़े शॉट लगाते हैं। जिसके चलते हेनरिक क्लासेन क्रिकेट दुनिया के सबसे बड़ा बल्लेबाज बन सकते हैं।

हेनरिक क्लासेन बल्ले से मचा रहे हैं तबाही

बता दें कि, अभी हेनरिक क्लासेन साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे SA20 में खेल रहे हैं और इस लीग में उनका प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा है। हेनरिक क्लासेन अबतक SA20 2024 में 12 मैच खेल चुकें हैं। जिसमें उन्होंने 12 पारियों में 44 की औसत से 447 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 208 का रहा है। हेनरिक क्लासेन अबतक 12 पारियों में 25 चौके और 37 छक्के लगा चुकें हैं। अबतक SA20 2024 में हेनरिक क्लासेन 4 अर्धशतक भी लगा चुकें हैं और उनका बेस्ट स्कोर 85 रन का है।

Advertisment
Advertisment

हेनरिक क्लासेन का इंटरनेशनल करियर

बात करें अगर, हेनरिक क्लासेन के इंटरनेशनल करियर की तो उन्होंने अबतक 4 टेस्ट मैचों में 104 रन बनाए हैं। जबकि हेनरिक क्लासेन ने 54 वनडे मैचों में 115 स्ट्राइक रेट से 1723 रन बनाए हैं। वहीं, क्लासेन ने 43 टी20I मैचों में 147.65 की स्ट्राइक रेट से 722 रन बनाए हैं। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने 19 मैचों में 165.81 की स्ट्राइक रेट से 514 रन बनाए हैं।

Also Read: टीम इंडिया के लिए खेलते हुए कभी आउट नहीं हुआ ये बल्लेबाज, लेकिन धोनी ने साजिश के तहत बर्बाद कर दिया करियर