Heinrich Klaasen
Heinrich Klaasen

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के द्वारा SA T20 लीग को आयोजित किया जा रहा है और इस लीग का हर एक मुकाबला बहुत ही रोमांचक साबित हो रहा है और इस लीग में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने अपनी खतरनाक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के दिल में खौफ पैदा कर दिया है।

हेनरिक क्लासेन ने इस टूर्नामेंट में अभी तक बहुत ही घातक बल्लेबाजी की है और इसके साथ ही उन्होंने लंबे-लंबे छक्के लगाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। हाल ही में खेले गए एक मैच में हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने विरोधी गेंदबाजों को रिमांड में लेते हुए उनकी बेदम कुटाई की है और इसके साथ ही गगनचुम्बी छक्के भी लगाए हैं।

Advertisment
Advertisment

हेनरिक क्लासेन ने लगाए 7 गगनचुम्बी छक्के

Heinrich Klaasen - 50
Heinrich Klaasen – 50

दक्षिण अफ्रीका के खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen), SA T20 लीग में डरबन सुपर जाइंट्स (DSG) की टीम का हिस्सा हैं और इन्होंने हाल ही में जोबर्ग सुपर किंग्स (JSK) के खिलाफ खेले गए मैच में जोबर्ग के गेंदबाजों को रिमांड में लेते हुए सबकी बराबर धुनाई की है।

इस मैच में हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने  30 गेदों का सामना करते हुए 3 चौकों और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 74 रनों की आतिशी पारी खेली। अगर क्लासेन की आक्रमकता को देखना हो तो अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, इन्होंने 54 रन सिर्फ बाउंड्री के माध्यम से इकट्ठा किए हैं।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

अगर बात करें SA T20 लीग में डरबन सुपर जाइंट्स और जोबर्ग सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच की तो इस मैच में जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और यह फैसला उनके लिए घातक साबित हुआ।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी डरबन सुपर जाइंट्स ने इस मैच में निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए तो वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम 17.4 ओवरों में 142 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और इस मैच को डरबन की टीम ने 69 रनों से अपने नाम कर लिया।

Advertisment
Advertisment

कुछ ऐसा है Heinrich Klaasen का टी 20 करियर

अगर बात करें दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) के ओवरऑल टी 20 करियर की तो उनका करियर  बेहद ही शानदार रहा है। क्लासेन ने अपने टी 20 करियर में खेले गए 177 मैचों की 163 पारियों में 32.54 की औसत और 150.47 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से 3971 रन बनाए हैं, इस दौरान इनके बल्ले से 2 शतकीय और 24 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं।

इसे भी पढ़ें – IPL 2024 से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, टीम का सबसे महंगा खिलाड़ी हुआ बाहर

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...