IND vs ENG 4th Test Day 2 Match STATS

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेले जा रहे 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के मैदान पर खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड पहली पारी में 353 रन बनाने में सफल रही। जबकि दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद टीम इंडिया पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाने में सफल रही और अभी भी टीम 134 रनों से पीछे है।

टीम इंडिया की तरफ से युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने शानदार 73 रनों की पारी खेली। वहीं, रांची टेस्ट मैच के दूसरे दिन कई बड़े रिकार्ड्स बने। तो चलिए डालते हैं दूसरे दिन बने कुछ बड़े रिकार्ड्स पर एक नजर…….

Advertisment
Advertisment

IND vs ENG 4th Test Day 2 Match STATS

IND vs ENG STATS: दूसरे दिन के खेल में बन गए 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड, यशस्वी जायसवाल ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी 1

1. इस सीरीज की पहली 30 गेंदों में सबसे कम स्ट्राइक रेट – 30+ रन:

शुभमन गिल- 31.7
रविचंद्रन अश्विन – 32.1
बेन फ़ॉक्स – 33.7
केएस भरत – 36.9
बेन स्टोक्स- 38.9

2. एलिगेंट स्ट्रोक रजत पाटीदार की अब तक की पहली सीरीज-

Advertisment
Advertisment

32(72)
9(19)
5(15)
0(10)
17(42)

3. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में यशस्वी जयसवाल:

30 पारियों में 1436 रन।
51.3 औसत
8 टेस्ट मैच में 934 रन।
टेस्ट में 71.85 का औसत।
4 शतक
7 अर्द्धशतक
2 दोहरे शतक।
WTC 2023-25 ​​में सबसे ज्यादा रन।

4. एक टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन (1990 से)

692 – विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया (2014)
655 – विराट कोहली बनाम इंग्लैंड (2016)
619 – राहुल द्रविड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया (2003)
618 – यशस्वी जयसवाल बनाम इंग्लैंड (2024)*
610 – विराट कोहली बनाम श्रीलंका (2017)
602 – राहुल द्रविड़ बनाम इंग्लैंड (2002)
593 – विराट कोहली बनाम इंग्लैंड (2018)

5. 23 वर्ष की आयु से पहले एक श्रृंखला में 600+ रन बनाने वाले बल्लेबाज

सर डॉन ब्रैडमैन – 974 रन (1930)
सर जी सोबर्स – 824 रन (1958)
सुनील गावस्कर 774 रन (1971)
ग्रेम स्मिथ – 714 रन
जी हेडली – 703 रन
एन हार्वे – 660 रन (1949)
यशस्वी जयसवाल – 618 रन।

6. एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के

74 भारत बनाम इंग्लैंड 2024*
74 इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज 2023
65 ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड एशेज 2013/14
65 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2019
59 पाक बनाम न्यूजीलैंड, यूएई 2014

7. किसी विशेष टीम के विरुद्ध सर्वाधिक टेस्ट शतक

19 – डी ब्रैडमैन (v ENG)
13 – एस गावस्कर (v WI)
12 – एस स्मिथ (v ENG)
12 – जे हॉब्स (v ऑस्ट्रेलिया)
11 – एस तेंदुलकर (v ऑस्ट्रेलिया)
10 – के संगकारा (वि. पाक)
10 – जे रूट (v IND)
10 – जी सोबर्स (v ENG)
10 – एस वॉ (v इंग्लैंड)

8. गेंदों का सामना करने के हिसाब से जो रूट के लिए सबसे धीमा 100 रन

259 गेंदें बनाम न्यूजीलैंड हैमिल्टन 2019
247 गेंदें बनाम ऑस्ट्रेलिया लॉर्ड्स 2013
219 गेंदें बनाम भारत रांची 2024
200 गेंदें बनाम भारत लॉर्ड्स 2021
199 गेंदें बनाम वेस्टइंडीज ब्रिजटाउन 2022

9. स्पिनर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने।

10. सबसे तेज 19,000 अंतर्राष्ट्रीय रन

विराट कोहली- 399 पारियां
सचिन तेंदुलकर – 432 पारियां
ब्रायन लारा – 433 पारियां
जो रूट – 444 पारियां*

Also Read: विराट कोहली के दुलारे खिलाड़ी की चमकी किस्मत, रांची टेस्ट में बुमराह को करेगा रिप्लेस, तो इस पर्ची खिलाड़ी की होगी छुट्टी