India's XI for T20 World Cup 2024 decided only after 30 matches of IPL Rinku-Yashasvi OUT

T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि इसके बाद क्रिकेट का पूरा डोज मिलने वाला है। दरअसल 1 जून से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) खेला जाएगा। टीम इंडिया भी इसकी तैयारियों में कहां पीछे रहने वाली थी। बीसीसीआई ने पहले ही टीम के कप्तान की घोषणा कर दी थी। रोहित शर्मा भारतीय टीम की अगुवाई करने वाले हैं। वहीं इसी बीच आईपीएल के बीच में 15 सदस्यीय स्क्वॉड का खुलासा कर दिया गया है।

रोहित T20 World Cup 2024 में होंगे भारत के सेनानायक

T20 World Cup 2024
T20 World Cup 2024

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के लिए रोहित शर्मा टीम इंडिया की अगुवाई करने वाले हैं। पिछले साल एकदिवसीय वर्ल्ड कप में उन्होंने भारत को फाइनल में पहुंचाया था। हालांकि तब भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों ट्रॉफी गंवानी पड़ी थी। उम्मीद है कि रोहित अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले आगामी विश्व कप में अपनी अगुवाई में 140 करोड़ से अधिक भारतवासियों को झूमने का मौका देंगे। हालांकि पहली बार इसमें 20 टीमें हिस्सा लेंगी। ऐसे में चैंपियन बनना और भी कठिन रहने वाला है।

Advertisment
Advertisment

रिंकू-यशस्वी नहीं होंगे स्क्वॉड में शामिल

आईपीएल 2024 के शुरु होने से पहले रिंकू सिंह और यशस्वी जयसवाल का टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में जगह पक्की मानी जा रही थी। हालांकि उनका चयन काफी हद तक इस बार पर भी निर्भर करने वाला था, कि आईपीएल 17 में ये दो खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं। उस लिहाज से अब तक इन दोनों ही युवाओं ने निराश ही किया है। यशस्वी ने जहां राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 6 मैचों में 102 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ रिंकू सिंह ने केकेआर का प्रतिनिधित्व करते हुए 5 मैचों में केवल 63 रन ही दर्ज करवा रहे हैं।

ये दो धुरंधर खिलाड़ी करेंगे उन्हें रिप्लेस

टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में रिंकू सिंह और यशस्वी जयसवाल के खेलने पर सवालिया निशान खड़ा है। दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जो उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं। इनमें ऑलराउंडर शिवम दुबे और रियान पराग का नाम शामिल है। दुबे ने आईपीएल 2024 के 6 मैचों में 242 रन तो पराग ने 6 मैचों में 284 रन बनाए हैं।

T20 World Cup 2024 में भारत का संभावित स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रविंद्र जडेजा, जितेश शर्मा, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

 

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: लगातार हार के बाद आरसीबी को लगा बड़ा झटका, ये खतरनाक खिलाड़ी हुआ IPL 2024 से बाहर