IPL 2024 Delhi capitals 20 lakh player scored 25 runs in one over it's over for Rishabh Pant now

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स आईपीएल 2024 का अपना पहला मैच खेलने उतरी है। मैच नंबर-2 में टॉस जीता था पंजाब की टीम ने, और उन्होंने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम एक समय मुश्किल परिस्थितियों में नजर आ रही थी। हालांकि आखिरी ओवर में उनके युवा बल्लेबाज अभिषेक पोरल ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) में सनसनी मचा दी। उन्होंने हर्षल पटेल के इस ओवर में जमकर कुटाई की। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस पारी की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

IPL 2024: 20 लाख के खिलाड़ी ने मचाया कोहराम

IPL 2024
IPL 2024

आईपीएल 2024 में दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स एक दूसरे के आमने-सामने है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई दिल्ली की टीम का स्कोर एक समय 18.3 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन था। हालांकि इसके बाद सब्सीट्यूट प्लेयर के तौर पर उतरे अभिषेक पोरेल ने मैच की काया ही पलट दी। बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने आखिरी ओवर में हर्षल पटेल को 25 रन ठोके। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। आखिरी गेंद पर एक ही रन मिला। पोरेल की पारी ने दिल्ली को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: 1 रुपया के लायक नहीं है ये खिलाड़ी, फिर भी कोहली की टीम से फ्री में ऐंठ रहा 17.50 करोड़, CSK के खिलाफ कटाई नाक

ऋषभ पंत की टीम इंडिया में राहें अब और भी मुश्किल

लंबे समय से चोट के चलते पेशेवर क्रिकेट से दूर रहे ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 453 दिनों बाद वापसी की। हालांकि वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 13 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फैंस को उनसे काफी उम्मीदें थी, कि वापसी के बाद पंत एक अच्छी पारी खेलेंगे। गौरतलब है कि आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सहारे वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया में जगह बनाने को देख रहे हैं। उसी दौरान अभिषेक पोरेल की इस पारी ने उन्हें भी 15 सदस्यीय खिलाड़ियों की दौर में खड़ा कर दिया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलकर बनाए इतने रन

मुल्लांपुर में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2024 (IPL 2024) का धमाकेदार मैच खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई दिल्ली के सलामी बल्लेबाजों डेविड वॉर्नर (29) और मिचेल मार्श (20) ने पहले विकेट के लिए 3.2 ओवर में 39 रन ठोके। हालांकि इसके बाद उनकी पारी लड़खड़ा गई। आखिर में युवा बैटर अभिषेक पोरेल ने 10 गेंदों में 32 रन ठोककर दिल्ली का स्कोर 20 ओवर में 174 रनों तक पहुंचा दिया।

Advertisment
Advertisment

 

यह भी पढ़ें: ‘शुरू से अपना कंट्रोल रखा..’ आरसीबी को पटखनी देने के बाद रुतुराज गायकवाड़ ने भरी हुंकार