KL Rahul can be removed from captaincy of lsg before ipl 2024 and krunal can lead the side

KL Rahul: भारत के सबसे बड़े क्रिकेट त्यौहार यानी आईपीएल का अगला सीजन आईपीएल 2024 (IPL 2024) शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। और साथ ही सभी टीमें अपने कप्तान को लेकर भी रणनीति बना रही हैं। लेकिन इसी बीच लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) के मेंटोर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने टीम का साथ छोड़ कोलकाता को ज्वाइन कर लिया है। जिसके बाद से ही केएल राहुल (KL Rahul) के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। और अब उन्हें कप्तान पद से हटाए जाने की प्लानिंग चल रही है।

गौतम गंभीर ने छोड़ा एलएसजी का साथ

KL Rahul can be removed from captaincy of lsg before ipl 2024 and krunal can lead the side

Advertisment
Advertisment

दरअसल, आईपीएल 2024 का आगाज मार्च के महीने में हो सकता है। लेकिन उससे करीब चार महीने पहले से ही सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने अपने पुराने कप्तान यानी गौतम गंभीर को टीम से जोड़ लिया है। जहां गंभीर मेंटोर की भूमिका निभाने वाले हैं। लेकिन इसके साथ ही लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) के लिए मुसीबतें बढ़ गई हैं, क्योंकि मैनेजमेन्ट उन्हें कप्तान पद से हटाने की प्लानिंग कर रहा है।

कप्तान पद से हटाए जाएंगे KL Rahul!

मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार एलएसजी (LSG) की मैनेजमेन्ट ने अब केएल राहुल (KL Rahul) को कप्तान पद से हटाने की प्लानिंग शुरू कर दी है, जिसके बाद मैनेजमेन्ट क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) को कप्तान बनाने का सोच रही है। जिसका कारण राहुल का बतौर कप्तान खराब रिकॉर्ड बताया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि होना बाकि है। मगर एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसा फैसला लिया जा सकता है।

क्रुणाल पांड्या को बनाया जाएगा अगला कप्तान!

रिपोर्ट के अनुसार केएल राहुल (KL Rahul) बीते 2 सीजन से लगातार लखनऊ सुपर जाइंट्स की कप्तानी कर रहे हैं। मगर अभी तक टीम को ट्रॉफी नहीं जीता सके हैं जिसके चलते अब मैनेजमेन्ट ने क्रुणाल पांड्या को कप्तानी सौंपने का फैसला किया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं किए जाने की वजह से कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मगर आईपीएल 2023 के दौरान भी राहुल के बाहर होने पर क्रुणाल को कप्तानी मिली थी, जहां उन्होंने टीम को काफी अच्छे तरह से लीड किया था।

यह भी पढ़ें: 19 दिसंबर को खाली हाथ रह जाएंगे वर्ल्ड क्रिकेट के ये 5 दिग्गज खिलाड़ी, IPL 2024 Auction में नहीं मिलेगा कोई खरीददार

Advertisment
Advertisment