Akshay Kumar: भारत में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक कई धमाकेदार मुकाबले देखने को मिले हैं। उसी कड़ी में एक और महामुकाबला देखने को मिल रहा है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच में एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी है। इस मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स ने एक खास कार्यक्रम आयोजित किया था।
इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म को प्रोमोट करने इन दोनों के साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान मौजूद थे। इरफान ने अक्षय से आईपीएल 2024 की उनकी 4 सेमीफाइनलिस्ट टीम के बारे में बताने को कहा। उनका जवाब सुनने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
Akshay Kumar सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल
स्पोर्ट्स चैनल पर आकर फिल्म जगत के लोग अपनी फिल्मों का अक्सर प्रोमोशन करते हैं। यह उनकी मार्केटिंग स्ट्रैटजी होती है। उसी कड़ी में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच से पूर्व अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म “बड़े मियां, छोटे मियां” को प्रोमोट करने के लिए स्टार स्पोर्ट्स पर आए थे।
इस कार्यक्रम में इरफान पठान ने जब अक्षय से आईपीएल 2024 की उनकी 4 सेमीफाइनलिस्ट टीम चुनने को कहा, तब खिलाड़ी कुमार ने- पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी और मुंबई का नाम लिया। इसपर सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें ये तक कह दिया, कि वह शराब पीकर आए हुए हैं। आइए फैंस के रिएक्शन देखते हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया
Csk fans are like maro salo ko pic.twitter.com/5sOmVK8tir
— Ayush Singh (@imabhinashS) April 7, 2024
Bro on high weed.@rattibha
— World Hall of Fun (@WorldHallOfFun) April 7, 2024
Jo naam ki team yaad aagai vo bol di sir ne
— shreyaaji🏵️ (@meinhekyu) April 7, 2024
jinxx from Akshay😭😭😂 pic.twitter.com/2Gb9fZbDdt
— I'm Batman (@justRo21) April 7, 2024
Akshay kumar peekar aaya hai😂😂
— Mother india (ੴ) 🇮🇳 (@banarasi_pan97) April 7, 2024
Kuch Thoo Sharam Karlo Akki Bhai 😭😭. Voo Table Toppers Pucha Hain , Bottom Toppers Nahi 💀😭
— Nagraj K Seegi (@Nagraj_07) April 7, 2024
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो सकते हैं विराट कोहली, रोहित-द्रविड़ चाहकर भी नहीं करेंगे टीम में शामिल