Mayank Yadav
Mayank Yadav

Mayank Yadav: इन दिनों भारतीय सरजमीं पर IPL 2024 खेला जा रहा है और आईपीएल का यह सत्र अपने शुरुआती चरण को पार कर चुका है और इस सत्र के शुरुआती चरण में लखनऊ सुपर जाइन्टस (LSG) की तरफ से खेलने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) ने अपनी धारदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। मयंक यादव के बारे में कहा जाता था कि, ये आगामी T20 World Cup में टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं।

लेकिन पिछले कुछ समय से यह खबर आ रही थी कि, अब मयंक यादव (Mayank Yadav) आगामी T20 World Cup में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इस खबर को सुनने के बाद सभी समर्थक बहुत ही मायूस हो गए हैं।

Advertisment
Advertisment

T20 World Cup से बाहर होंगे Mayank Yadav

156.7kmph की बॉल डाल चुके मयंक यादव को टी20 वर्ल्ड कप में नहीं मिलेगी जगह, रिपोर्ट में वजह का हुआ खुलासा 1

IPL 2024 में अपनी धारदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित करने वाले मयंक यादव (Mayank Yadav) के बारे में कहा जाता है कि, ये आगामी T20 World Cup की रेस से बाहर हो गए हैं। मयंक यादव (Mayank Yadav) लखनऊ के लिए खेलते हुए चोटिल हो गए थे और इसी वजह से ये अब प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं और अब कहा जा रहा है कि, चोटिल होने के बाद ये अब उस रफ्तार से गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। इसी वजह से इन्हें T20 World Cup की रेस से बाहर माना जा रहा है।

Mayank Yadav की जगह इन गेंदबाजों को मिल सकता है मौका

अगर लखनऊ सुपर जाइन्टस के तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) जल्द से जल्द मैदान में वापसी नहीं कर पाते हैं तो वो T20 World Cup की रेस से बाहर हो जाएंगे, अगर मयंक यादव T20 World Cup के लिए फिट नहीं हो पाते हैं तो फिर उनकी जगह पर मैनेजमेंट हर्षित राणा, यश ठाकुर, हर्षल पटेल जैसे खिलाड़ियों के बारे में विचार कर सकती है। हालांकि, बीते दिन ही लखनऊ के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि, मयंक यादव आगामी मैचों में टीम के साथ जुडते हुए दिखाई दे सकते हैं।

रफ्तार के सौदागर हैं Mayank Yadav

लखनऊ सुपर जाइन्टस के तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) ने IPL 2024 में अपनी गेंदबाजी से खूब प्रभावित किया है। इस सत्र में मयंक यादव ने एक मर्तबा 156.7 kmph की रफ्तार को छुआ है। मयंक की रफ्तार के आगे दुनिया के कई बड़े बल्लेबाज बेबस नजर आए हैं और इन्होंने 2 मैचों में अकेले ही विरोधी टीम को हराया है। IPL के इस सत्र में खेलते हुए मयंक यादव ने 3 मैचों में 6 विकेट अपने नाम किए हैं।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – इस चैंपियन टीम का एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं खेलने जायेगा टी20 वर्ल्ड कप, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...