mi-vs-csk-match-highlights-in-ipl-2024

MI vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन का 29वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाने में सफल रही।

207 रनों के जवाब में मुंबई 186 रन ही बना सकी और 20 रनों से मुकाबला हार गई। मुंबई और चेन्नई (MI vs CSK) के बीच खेले गए मैच में हमें कई खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिलें। चलिए देखते हैं कि, मुकाबले की मैच हाइलाइट्स……

Advertisment
Advertisment

MI vs CSK Match Highlights:

मैच हाइलाइट्स: 38 चौके-19 छक्के, जीत के लिए अंत तक लड़े शतकवीर रोहित, लेकिन धोनी के 50 लाख वाले चेले ने मुंबई की लगाई लंका, 20 रन से जीती चेन्नई 1

चेन्नई की पारी का हाल (1-6 ओवर)

  • अजिंक्य रहाणे और रचिन रविंद्र ने की सीएसके पारी की शुरुआत।
  • रहाणे 5 रन बनाकर हुए आउट।
  • चेन्नई की पारी का पहला छक्का ऋतुराज गायकवाड़ ने लगाया।
  • कोटजी के ओवर में ऋतुराज ने लगाए 2 चौके और 1 छक्का।
  • पहले 6 ओवर में सीएसके ने बनाए 48/1 रन।

7 से 16 ओवर का हाल

  • रचिन रविंद्र ने जड़ा श्रेयस गोपाल के ओवर में शानदार छक्का।
  • अगली ही गेंद पर रचिन हुए गोपाल की गेंद पर आउट।
  • हार्दिक पांड्या के ओवर में शिवम दुबे ने जड़ा 3 चौके।
  • शेफर्ड के ओवर भी भी दुबे ने जड़े 2 चौके।
  • रोहित शर्मा ने छोड़ा गायकवाड़ का 39 रन पर कैच।
  • गायकवाड़ ने 33 गेंदों में जड़ा अपना पचासा।
  • शेफर्ड के ओवर में सीएसके टीम ने बनाए 22 रन।
  • शिवम दुबे ने 28 गेंदों में जड़ा अर्धशतक।
  • हार्दिक पांड्या ने किया गायकवाड़ को आउट।
  • गायकवाड़ ने बनाए 40 गेंद में 69 रन।
  • 16 ओवर में सीएसके ने बनाए 151/3 रन।

17 से 20 ओवर का हाल

Advertisment
Advertisment
  • बुमराह की गेंद पर दुबे ने लगाया चौका।
  • 18वें ओवर में बने 12 रन।
  • बुमराह ने 4 ओवर में दिए 27 रन।
  • धोनी ने 20वें ओवर में जड़े 3 छक्के लगातार।
  • हार्दिक पांड्या ने 20वें ओवर में दिए 26 रन।
  • धोनी ने बनाए 4 गेंद में 20 रन।
  • सीएसके की पारी में लगे कुल 19 चौके और 11 छक्के।

मुंबई इंडियंस की पारी (पहले 6 ओवर)

  • रोहित शर्मा ने पहले ही ओवर में लगाया पहला चौका।
  • तुषार देशपांडेय के ओवर में बने 12 रन।
  • शार्दुल ठाकुर के ओवर में ईशान किशन ने लगाया छक्का और चौका।
  • मुस्ताफ़िज़ुर के ओवर में रोहित शर्मा ने जड़ा 1 चौका और 1 छक्का।
  • रोहित और ईशान ने दिलाई मुंबई को शानदार शुरुआत।
  • पहले 6 ओवर में मुंबई ने बनाए 63/0 रन।

7 से 16 ओवर

  • जडेजा ने पहले ओवर में बने 7 रन।
  • पथिराना ने एक ही ओवर में किया ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को आउट।
  • सूर्या बिना खाता खोले हुए आउट।
  • 30 गेंदों में रोहित शर्मा ने पूरा किया अपना पचासा।
  • रोहित शर्मा ने जडेजा के ओवर में लगाया चौका और छक्का।
  • रविंद्र जडेजा ने 4 ओवर में दिए 37 रन।
  • पथिराना ने किया तिलक वर्मा को आउट, तिलक ने बनाए 20 गेंद में 31 रन।
  • शार्दुल ठाकुर ने 15वें ओवर में दिए मात्र 2 रन।
  • हार्दिक पांड्या 6 गेंद में 2 रन बनाकर हुए आउट।
  • 16 ओवर तक मुंबई ने बनाए 135/4 रन।

सीएसके ने जीता मुकाबला