MS Dhoni made a great record by scoring 20 runs in 4 balls never made in 17 years of IPL history

MS Dhoni: बीते दिन आईपीएल 2024 का धमाकेदार मुकाबला खेला गया था। सीएसके और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत हुई थी। चेन्नई की टीम ने 20 रनों से यह मैच अपने कब्जे में कर लिया था। इस मैच में फैंस को एमएस धोनी (MS Dhoni) की विस्फोटक बैटिंग भी देखने को मिली। 42 वर्षीय खिलाड़ी ने 4 गेंदों में 20 रन ठोक दिए। उन्होंने इसी के साथ एक महारिकॉर्ड बना डाला। ऐसा आईपीएल के 17 साल के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। आइए विस्तार से जानते हैं, आखिर माही ने ऐसा क्या कारनामा कर डाला।

MS Dhoni ने तूफानी बल्लेबाजी किया पेश

MS Dhoni
MS Dhoni

आईपीएल 2024 में 14 अप्रैल को मैच नंबर-29 खेला गया। सीएसके और मुंबई इंडियंस एक दूसरे के विरुद्ध खेलने उतरी थी। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने के लिए आई चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 206 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसका काफी हद तक श्रेय एमएस धोनी (MS Dhoni) को जाता है, जिन्होंने तूफानी बल्लेबाजी कर मैच का रुख ही पलट दिया। मुंबई की ओर से पारी का आखिरी ओवर हार्दिक पांड्या डालने वाले थे। इस ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवी लगातार गेंदों पर धोनी ने 3 छक्के जड़ दिए। इसके अलावा उन्होंने 4 गेंदों में 20 रनों का योगदान दिया।

Advertisment
Advertisment

आईपीएल इतिहास का अनोखा रिकॉर्ड बनाया

आईपीएल 2024 एमएस धोनी (MS Dhoni) का आखिरी सीजन हो सकता है। इसके बाद वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट को भी अलविदा कह सकते हैं। ऐसे में 17वें संस्करण में लोगों को माही अपनी बैटिंग से खूब एंटरटेन कर रहे हैं। पिछले दिनों मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनकी तूफानी बल्लेबाजी देखकर हर क्रिकेट फैन रोमांचित हो उठा। धोनी ने अपनी पारी के दौरान आईपीएल में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर 5000 रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने। उनके बाद दिनेश कार्तिक के 4286 रन हैं। कार्तिक का भी ये अंतिम आईपीएल है।

कुछ ऐसा रहा है आईपीएल में MS Dhoni का प्रदर्शन

एमएस धोनी (MS Dhoni) की गिनती आईपीएल इतिहास के सबसे महान कप्तानों में होती है। उन्होंने अपनी कप्तानी में सीएसके को पांच खिताब जिताए हैं। इसके अलावा क्रिकेटर के तौर पर भी उनका रिकॉर्ड काफी कमाल का रहा है। 42 वर्षीय झारखंड के इस क्रिकेटर ने 256 मुकाबले खेले हैं। इनमें उनके नाम कुल 5141 रन दर्ज हैं। उनका औसत 39.24 तो वहीं स्ट्राइक रेट 1136.58 का रहा है। इसके अलावा धोनी के नाम विकेटकीपिंग में 146 कैच और 42 स्टंपिंग दर्ज है।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2024 के बीच हार्दिक पांड्या से छिनी जाएगी कप्तानी, दोबारा से रोहित शर्मा बनेंगे मुंबई के कप्तान

Advertisment
Advertisment