मैच हाइलाइट्स: '43 चौके-19 छक्के', 8 घंटे भी नहीं चला वर्ल्ड कप का मैच, अफ्रीका की एकतरफा जीत, न्यूजीलैंड को 190 रनों से हराया 1

NZ vs SA: वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का 32वां मैच पुणे के मैदान पर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका (NZ vs SA) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 357 बनाने में सफल रही। साउथ अफ्रीका टीम की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और वैन डेर डुसेन ने शानदार शतक जड़ा।

वहीं, 358 रनों को लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम 167 रन बना सकी और 190 रनों से मुकाबला हार गई। वहीं, साउथ अफ्रीका की जीत से सबसे ज्यादा फायदा पाकिस्तान टीम को हुआ है क्योंकि, अब पाकिस्तान अपने बचे दोनों मुकाबले जीत लेती है तो टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। जबकि इस मुकाबले में जीत हीरो रहे साउथ अफ्रीका के दो बल्लेबाज रहे क्विंटन डिकॉक और वैन डेर डुसेन। वहीं, गेंदबाजी में केशव महाराज ने 4 विकेट और मार्को जेनसेन ने 3 विकेट झटके।

Advertisment
Advertisment

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले का मैच हाइलाइट्स

मैच हाइलाइट्स: '43 चौके-19 छक्के', 8 घंटे भी नहीं चला वर्ल्ड कप का मैच, अफ्रीका की एकतरफा जीत, न्यूजीलैंड को 190 रनों से हराया 2

साउथ अफ्रीका की पारी का हाल (पहले 10 ओवर)

ट्रेंट बोल्ट और मैट हेनरी ने की कसी हुई गेंदबाजी।
तेम्बा बावुमा ने लगाया हेनरी के ओवर में 2 शानदार चौके।
बावुमा ने हेनरी को कवर के ऊपर से लगाया छक्का।
क्विंटन डिकॉक ने लगाया 19 गेंदों बाद अपना पहला चौका।
बावुमा ने हेनरी के के ओवर में लगाए 2 और चौके।
ट्रेंट बोल्ट ने किया बावुमा को स्लिप में आउट।
फिलिप्स ने छोड़ा क्विंटन डिकॉक का कठिन कैच।
पहले 10 ओवर में साउथ अफ्रीका ने बनाए 43/1 रन।

11 से 40 ओवर का हाल

साउथी की गेंद पर क्विंटन डिकॉक ने लगाया शानदार छक्का।
क्विंटन डिकॉक ने पूरा किया 62 गेंदों में अपना अर्धशतक।
20.1 ओवर में साउथ अफ्रीका ने पूरा किया 100 रन।
हेनरी चोट के चलते मैदान से गए बाहर, न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका।
क्विंटन डिकॉक और वैन डेर डुसेन के बीच हुई 100 रनों की पार्टनरशिप।
वैन डेर डुसेन ने पूरा किया 61 गेंदों में अपना अर्धशतक।
क्विंटन डिकॉक और वैन डेर डुसेन हुई 150 रनों की पार्टनरशिप।
क्विंटन डिकॉक को मिला मौका, बचे रन आउट होने से।
क्विंटन डिकॉक ने छक्के के साथ पूरा किया इस वर्ल्ड कप का अपना चौथा शतक।
क्विंटन डिकॉक 114 रन बनाकर हुए आउट।
न्यूजीलैंड ने गवाया रिव्यु।
40 ओवर में साउथ अफ्रीका ने बनाए 238/2 रन।

41 से 50 ओवर का हाल

वैन डेर डुसेन ने पूरा किया 101 गेंदों में अपना इस वर्ल्ड कप का दूसरा शतक।
वैन डेर डुसेन ने लगाया लगातार 2 छक्के।
फिलिप्स के ओवर में बने 18 रन।
वैन डेर डुसेन को साउथी ने किया आउट, वैन डेर डुसेन ने बनाए 118 गेंदों में 133 रन।
डेविड मिलर ने पूरा किया 29 गेंदों में अपना अर्धशतक।
मिलर 53 रन बनाकर हुए आउट।
मारकर्म ने आखिरी गेंद पर लगाया छक्का।
साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में बनाए 357/4 रन।
साउथ अफ्रीका की पारी में लगे कुल 26 चौके और 15 छक्के।

Advertisment
Advertisment

न्यूजीलैंड की पारी का हाल (पहले 10 ओवर)

एनगिडी ने यंग के खिलाफ डाला मेडन ओवर फेंका।
जेनसन ने दूसरे ओवर में ही साउथ अफ्रीका को दिलाई पहली सफलता।
एनगिडी और जानसन ने किफायती ओवर फेंके, कीवी टीम पर बना दवाब।
यंग ने लगाए कुछ शानदार चौके।
जेनसन ने रवींद्र को भी किया आउट।
पहले 10 ओवर में बने 51/2 रन।

न्यूजीलैंड को मिली 190 रनों से हार

कोटजी ने किया विल यंग को आउट।
रबाडा ने डाला मेडेन ओवर।
रबाडा ने किया कप्तान टॉम लाथम को मात्र 4 रन पर आउट।
कोटजी के ओवर में मिचेल ने लगाया 2 चौका।
साउथ अफ्रीका ने गवाया अपना रिव्यु।
केशव महाराज ने किया डेरिल मिचेल को आउट।
न्यूजीलैंड के गिरे 90 रन पर 5 विकेट।
रबाडा ने डाला एक और मेडेन ओवर।
महाराज ने किया सैंटनर को बोल्ड।
जेनसन ने किया टिम साउथी को आउट।
साउथ अफ्रीका ने खोया अपना दूसरा रिव्यु।
जेनसन ने डाला विकेट मेडेन ओवर।
केशव महाराज ने किया नीशम को आउट।
केशव महाराज ने झटका अपना चौथा विकेट, बोल्ट को किया आउट।
ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा महाराज की गेंद पर छक्का।
फिलिप्स ने पूरा किया अपना अर्धशतक।
न्यूजीलैंड को मिली 190 रनों से करारी हार।
न्यूजीलैंड की पारी में लगे कुल 17 चौके और 4 छक्के।

Also Read: VIDEO: अचानक रोहित-द्रविड़ ने सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया से किया बाहर, अब मुंबई की सड़कों पर ऐसा काम कर रहे मिस्टर 360