IPL 2024: आईपीएल के 17वें संस्करण का 14वां मुकबला समाप्त हुआ। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की इस मैच में भिड़ंत हुई थी। राजस्थान ने इस मैच में मुंबई को उन्हीं के घर में 6 विकेटों से रौंद दिया। बता दें कि यह उनकी टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है। वहीं दूसरी तरफ MI को आईपीएल 2024 (IPL 2024) में लगातार तीसरी शिकस्त मिली है। मुकाबला काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। आइए विस्तार से मैच का हाल जानते हैं।
IPL 2024: मुंबई इंडियंस की बैटिंग का लेखा-जोखा
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 1 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 (IPL 2024) में धमाकेदार मुकाबला खेला गया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई के बल्लेबाजों पर ट्रेंट बोल्ट कहर बनकर टूटे। इस खौफनाक तेज गेंदबाज ने अपने दो ओवर में रोहित शर्मा समेत तीन बल्लेबाजों को शून्य पर चलता कर दिया। हार्दिक पांड्या (34) और तिलक वर्मा (32) ने टीम को संभालने की कोशिश की। इन दोनों की पारियों के दम पर MI ने राजस्थान के सामने 126 रनों का लक्ष्य रखा।
राजस्थान रॉयल्स को मिली तीसरी जीत
मुंबई इंडियंस द्वारा आईपीएल 2024 (IPL 2024) में मिले 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने अपना पहला विकेट 10 रनों पर गंवा दिया। यशस्वी जयसवाल 10 रन बनाकर चलते बने। कप्तान संजू सैमसन 12 और जॉस बटलर 13 रनों का योगदान देकर जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद रियान पराग ने 39 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्के ठोककर 54 रन ठोके। इस पारी ने राजस्थान की टीम को 6 विकेटों से जीत दिला दी।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी रही साधारण
मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 (IPL 2024) में एक और हार मिली थी। इस बार राजस्थान रॉयल्स की टीम ने MI को उन्हीं के घर में पटखनी दे दी। इस मैच में हार्दिक पांड्या की कप्तानी की कलई खुल गई। बैटिंग के दौरान जब 5 विकेट गिर चुके थे, तब उन्होंने टिम डेविड जैसे बैटर के बजाय पियूष चावला जोकि एक गेंदबाज है, उन्हें क्रीज पर भेज दिया। वहीं गेंदबाजी के दौरान पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी सूझबूझ से काफी हद तक मुंबई की वापसी करवाने की कोशिश की। हालांकि आखिर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: बेहद नेक काम कर रहे हैं गौतम गंभीर, सिर्फ 1 रूपये में इन 5 जगहों पर हर दिन करोड़ों लोगों को खिला रहे हैं भरपेट खाना