'Rohit Bhai is my captain...', Tilak Verma rebelled against Hardik, called the hitman the best in every aspect

तिलक वर्मा (Tilak Varma): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है और फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जा सकता है। बता दें कि, इस बार सभी 10 टीमों में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। जिसके चलते आईपीएल 2024 में सभी क्रिकेट फैंस को और भी मजा आ सकता है। आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है।

टीम ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाकर ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तान चुना है। जिसके बाद से मुंबई इंडियंस टीम से कई बड़ी बातें निकलकर सामने आई हैं। वहीं, अब युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने भी बड़ा बयान दिया है और रोहित शर्मा को बेहतरीन कप्तान बताया है।

Advertisment
Advertisment

Tilak Varma ने की रोहित शर्मा की तारीफ

'रोहित भाई ही मेरे कप्तान...', तिलक वर्मा ने कर दी हार्दिक के खिलाफ बगावत, हिटमैन को बताया हर मामले में बेस्ट 1

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से रोहित शर्मा की कप्तानी में डेब्यू करने वाले युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए रोहित की कप्तानी पर बड़ा बयान दिया है। तिलक वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि,

“मुंबई इंडियंस मेरे लिए एक महान फ्रेंचाइजी रही है। उन्होंने शुरू से ही मेरा समर्थन किया। रोहित शर्मा भाई एक सफल कप्तान हैं और मेरे बचपन के आदर्श भी हैं। मैं इतने आरामदायक क्षेत्र में रहा हूं और मैं भाग्यशाली हूं कि उनके नेतृत्व में खेला।”

तिलक वर्मा के इस बयान के बाद से ऐसा माना जा रहा है कि, तिलक वर्मा भी रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलना पसंद करते हैं।

हार्दिक पांड्या को किया नज़रअंदाज़

आईपीएल 2024 के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस टीम से ट्रेड कर मुंबई में शामिल किया गया है और कप्तान बनाया गया है। हार्दिक ने पहली बार आईपीएल 2022 में कप्तानी की थी और गुजरात को चैंपियन भी बनाया था।

Advertisment
Advertisment

जबकि आईपीएल 2023 में हार्दिक पांड्या की ही कप्तानी में गुजरात उपविजेता रही थी। हार्दिक पांड्या के शानदार कप्तानी को देखते हुए मुंबई ने उन्हें अपना नया कप्तान चुना है। लेकिन तिलक वर्मा ने हार्दिक पांड्या का कोई भी जिक्र नहीं किया है। जिसके चलते ऐसा माना जा रहा है कि, तिलक वर्मा भी मुंबई के इस फैसले से खुश नहीं हैं।

रोहित शर्मा जीता चुकें हैं 5 ट्रॉफी

आईपीएल में रोहित शर्मा को साल 2013 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिली थी। जिसके बाद से मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन शानदार रहा है। मुंबई पहली बार रोहित शर्मा की कप्तानी में ही साल 2013 में चैंपियन बनी थी। इसके बाद टीम 2015, 2017, 2019, 2020 में आईपीएल की चैंपियन रही थी। लेकिन पिछले 3 सीजन से मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। जिसके चलते रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया गया।

Also Read: जिम्बाब्वे को प्लेट पर जीत रखकर दे रहा BCCI, 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने जाएगी C टीम इंडिया, सभी 15 खिलाड़ियों का पहला विदेश दौरा